प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से हम सभी को सीखना चाहिए -कर्मयोगी

बम्होरी कला [टीकमगढ ] गत दिवस भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विचार रखते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र के भ्रमण पर निकले भारतीय संस्कृति संस्कारो नैतिक शिक्षा को बचाने के लिए अपना जीवन त्याग और समर्पण करने बाले राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न से सम्मनिति श्री संतोष गंगेले कर्मयोगी ने सनराईज पब्लिक स्कूल महेबा चक्र 2 शिक्षण संस्था में प्राचार्य श्री रामकिशोर यादव की उपस्थिति में कहा की हम सभी को आज अपने देश के प्रधान मंत्री पर गर्व है। उन्होंने कहा की देश के लिए 20 घंटे सेवा देकर आम नागरिक की सुरक्षा विकास को लेकर विश्व में स्थान भारत का बनाया है। बच्चो को मेहनत और सेहत के बारे में विस्तार से समझाया। महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
शासकीय हाई स्कूल महेबा चक्र 3 में समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा की उन्होंने अपने देश के महापुरुषों की जीवनी को पढ़ा और समझा , भारतीय इतिहास को समझकर राष्ट्र और देश सेवा के लिए जीवन समर्पित कर दिया। आज प्रत्येक छात्र छात्राओं के जीवन में शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारो नैतिक शिक्षा को स्थापित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बच्चो ने देश भक्ति के गीत भी प्रस्तुत किये। शिक्षक श्री दिनेश कुमार झा अखिलेश अहिरवार सुरेंद्र सिंह रामकुमार साहू नीरज कुमार पाल ने अपने विचारो में देश सेवा और देश भक्ति के लिए समाज कार्य करने की प्रेरणा लेने पर बल दिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्द्यालय स्यावनी विकास खंड पलेरा जिला टीकमगढ़ में एक विचार गोष्ठी के माध्यम से सैकड़ो विद्धयर्थिओ को शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नशा मुक्ति , दहेज़ जैसे बिषयो पर विस्तार से समझाया गया और शपथ संकल्प लिया गया। शिक्षकों और प्राचार्य ने ऐसे नेक कार्यो की भूरी भूरी सराहना की। आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!