जियोफोन ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो के ऑल-इन-वन प्लांस

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने आज अपने जियोफोन ग्राहकों के लिए ऑल-इन-वन प्लांस की घोषणा की है। IUC पर घमासान के बीच जियो ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी ऑल-इन-वन प्लांस कुछ दिन पहले ही लॉन्च किए थे। ऑल-इन-वन प्लांस में डेटा के साथ रिलायंस जियो ने IUC कॉलिंग को भी बंडल किया है। जियोफोन उपभोक्ताओं के लिए नए ऑल-इन-वन प्लांस में भी सभी सेवाओं को एक साथ बंडल किया गया है।

जियोफोन के नए प्लान्स उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान्स हैं। अनलिमिटिड वॉयस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने एक 75 रू वाला प्लान पेश किया है। दावा किया जा रहा है कि अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और अनलिमिडेट डेटा के लिए यह देश का सबसे किफायती टैरिफ प्लान है। 75 रू वाले इस प्लान में 500 मिनट IUC कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। जियो से जियो की कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

इसके अलावा जियोफोन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बने तीन और ऑल-इन-वन प्लांस भी पेश किए गए हैं। जिनकी कीमत 125 रू, 155 रू और 185 रू है। सभी प्लांस में जियो से जियो कॉलिंग तो फ्री रहेगी ही, साथ ही 500 मिनट IUC कॉलिंग भी मिलेगी। सभी प्लांस की अवधी 1 महीना (28 दिन) की है। इन प्लांस की खासियत यह है कि मात्र 30 रू अतिरिक्त दे कर ग्राहक अपना डेटा डबल कर सकते हैं। 125 रू के प्लान में 14जीबी डेटा मिलता है। पर अगर ग्राहक 30 रू अतिरिक्त दे कर 155 रू का प्लान लेता है तो डेटा डबल होकर 28जीबी हो जाता है। 155 रू के प्लान में 30 रू और जोड़ने पर 185 रू का प्लान ग्राहक ले सकता है जिसमें उसका डेटा फिर से डबल होकर 56जीबी हो जाएगा।

रिलायंस जियो को छोड़कर दूसरी कंपनियां अपने स्वंय के नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अपने 2जी ग्राहकों से पैसे वसूलती हैं। अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कॉलिंग के पैसे तो ग्राहक चुकाता ही है। उसे दोनों सूरतों में पैसा चुकाना पड़ता है। जबकि रिलायंस जियो ने जियो से जियो की कॉलिंग फ्री दे रखी है। इसके लिए ग्राहक को कोई रकम नही चुकानी होगी।
जियोफोन के लिए पेश किए गए यह ऑल-इन-वन प्लांस प्रतिद्वंदी कंपनियों से 25 गुना तक ज्यादा डेटा उपलब्ध कराते हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि जियोफोन के सभी मौजूदा प्लांस भी जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!