भाजपा पूरी तैयारी के साथ निकाय चुनावों में उतरेगी

सीकर, 25 अक्टूबर। भााजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनियां ने निकाय चुनावों में कांग्रेस सरकार द्वारा महापौर, सभापति व चेयरमैन के पद पर लिये गये फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस का यू टर्न अलटू-पलटू पुनर्मूषकों भव की स्थिति बताया है। उन्होंंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार निकाय चुनावों के बारे में प्रारंभ से ही भ्रमित रही और जनता को भी भ्रमित करती रही। श्री पूनियां शुक्रवार को सर्किट हाऊस में प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के 1 नवंबर से निकाय चुनावों में अप्रत्यक्ष कभी प्रत्यक्ष व हाईब्रिड मॉडल को लागू करने के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन करना तय किया था। इसी आंदोलन से कांग्रेस सरकार घबरा गई और यू टर्न लेते हुए अपना ही निर्णय वापस लेने पर मजबूर हो गई।
श्री पूनियां ने कहा कि सरकार शुरू से ही इस तिकड़म में लगी रही कि निकायों पर काबिज कैसे हो। वर्ष 2011 में निकाय चुनाव संपन्न हो चुके थे। इसी 2011 की जनगणना के आधार पर पुर्नसीमांकन किया। जाति, पंथ मजहब के आधार पर वार्डों का सीमांकन करने की कोशिश की गई, ये मानते हुए कि उनका स्कोर बढ़ जायेगा। भाजपा की सरकार बनने पर अप्रत्यक्ष चुनाव का नियम लागू किया था। फिर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसे परिवर्तित करते हुए फिर से अप्रत्यक्ष चुनाव करवाये जाने की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस को अपने ही बनाये नियमों से डर लगने लगा। जैसे-जैसे निकायों के चुनाव नजदीक आने लगे कांग्रेस सरकार को डर लगने लगा और पुन: थोड़े दिनों पहले ही नियमों के बदलाव कर दिया। कांग्रेस पार्टी व सरकार में ही इसके नेताओं की धड़ेबंदी होना शुरू हो गया। कांग्रेस सरकार के नियमों को लेकर रोज होने वाले बदलाव को लेकर सरकार के उपमुख्यमंत्री, मंत्री व विधायकों सहित नेताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जबकि सरकार के मुखिया सोचते थे कि इन नियमों का स्वागत होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घबराई हुई थी और फिर प्रत्यक्ष कभी अप्रत्यक्ष खेल में लग गई। फिर सरकार ने हाईब्रिड मॉडल लागू कर दिया। इसके विरोध में कांग्रेस के विधायकों व मंत्रियों के विरोधीभाषी बयान शुरू हो गये। सरकार के उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने ही अपनी ही सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री के बयानों के बाद कांग्रेस की गुटबाजी सड़क पर आ गयी। हाईब्रिड मॉडल को लेकर सरकार के उपमुख्यमंत्री ने ही सरकार को घेरते हुए सड़क पर ला दिया। मंत्रियों ने इसे अलोकताङ्क्षत्रक करार दिया। इससे यह लगता है कि सरकार द्वारा अपने लोगों को धनबल के आधार पर पदों पर काबिज करने की कोशिश की गई थी।
भाजपा के आंदोलन से घबराई सरकार
श्री पूनियां ने कहा कि इस अलटू-पलटू सरकार ने पुनर्मूषकों की स्थिति पैदा करली है। जहां शुरू हुये थे वहीं खत्म हो गये। अब कहा है कि पार्षद ही मेयर, सभापति व चेयरमैन का चुनाव करेंगे। सरकार ने 16 नवंबर को चुनावों की तारीख भी घोषित कर दी है। अप्रत्यक्ष कभी प्रत्यक्ष फिर हाईब्रिड मॉडल को लेकर पार्टी के सांसदों व विधायकों व नेताओं ने इसके विरोध में 1 नवंबर को पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन करने का फैसला किया था। सरकार को इसका पता चलते ही उसने तुरंत ही अपना ही निर्णय बदल दिया। इस आंदोलन की सूचना से असमंजस व गुटों में बंटी हुई सरकार बैक फूट पर आई है और सरकार को अपने ही निर्णय को वापस लेना पड़ा है। इस फैसले के बाद कार्यकर्ताओं से रायमुशारी के बाद आंदोलन वापस लिया है।
निकाय चुनावों में तैयारी के साथ उतरेंगे
उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी प्रणाली से चुनाव कराये भाजपा पूरी तैयारी के साथ निकाय चुनावों में उतरेगी। कहा कि पार्टी आमराय व रायशुमारी से प्रत्याशियों का चयन करेगी। पार्टी अनुभवी, ऊर्जावान, नौजवान, जिताऊ व टिकाऊ उम्मीदवारों का चयन करते हुए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारेंगे। कहा कि कानून व्यवस्था व स्थानीय विकास सहित सफाई, बिजली, कानून व्यवस्था बड़े मुद्दें है। पार्टी पूरे प्रदेश में जहां भी निकाय चुनाव होंगे, वहां बोर्ड बनाने में कामयाब होगी। कहा कि प्रदेश स्तर की समिति नीचे से बनी समन्वय समिति के साथ रायशुमारी के जरिये व अच्छी स्क्रिीनिंग से कोशिश करेंगे कि निकाय चुनावों में संतुलित नेतृत्व आये। कहा कि जल्द ही इस पर काम करना शुरू कर देंगे।
दीपावली की दी बधाई
प्रदेशाध्यक्ष श्री पूनियां ने दीपावली पर्व पर पूरे राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व सबके जीवन में खुशियां लाये और सबका जीवन मंगलमय हो ऐसी मैं ईश्वर से कामना करता हूं। पार्टी के कार्यकर्ता भी दीपावली के साथ ही जनसंपर्क का काम शुरू कर देंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी सांसदों सहित कार्यकर्ताओं से आव्हान करते रहते हैं कि केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में लोगों से संवाद करें। कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क व संवाद निश्चित रूप से करेंगे।
उपचुनावों पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा
श्री पूनियां ने कहा कि मंडावा व खींवसर विधानसभा में हुए उपचुनावों मे ंपार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खींवसर में सरकार ने पूरा फोकस किया था और मंडावा में सरकारी मशीनरी का दूरूपयोग भी किया है। मंडावा में कई बूथ ऐसी थी जिनकी अधिकांश आबादी विदेशों में कार्यरत है, वहां भी 70-80 प्रतिशत वोटिंग हुई है। ऐसे में जाहिर है कि सरकार ने सरकारी मशीनरी का दूरूपयोग करते हुए वहां फाल्स वोटिंग करवाई है। पार्टी ने इसकी शिकायत आयोग को पहले ही कर दी थी, लेकिन आयोग ने ध्यान नहीं दिया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवां, मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर, जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, भंवर प्रकाश शर्मा, सोहन बड़ोदिया, मनोज बाटड़, महावीर सैनी, नीलम मिश्रा, राजेश रोलन, गिरीश प्रधान, प्रकाश दाधीच, विश्वनाथ सैनी आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!