*कोरोना वायरस* से बचाव पर जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित

विदिशा lआज दिनाँक 17 मार्च कों श्रीहरि वृद्धाश्रम मेंं दोपहर 2 बजे *कोरोना वायरस* से बचाव पर जागरूकता हेतु राज्य आनंद संस्थान म.प्र. द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुँआ , जिसमें सर्वोदय आनंद क्लब विदिशा के सचिव राजीव भार्गव ने स्वच्छता से रोग की रोकथाम पर अपना उद्बोधन दिया वही ड़ा. हेमन्त विश्वास ने *कोरोना वायरस* से उत्पन्न रोग *कोविड 19* के कारण , लक्षण व चिकित्सा पर विस्तार से बताया एवं लोगों की शंका का समाधान किया । इस अवसर पर आनन्दक विजय श्रीवास्तव ने हेण्ड सेनीटेशन, मास्क लगाने व बाहर ना जाने के विषय सहित साफ सफाई हेतु आवश्यकता कों बताया । कार्यक्रम के समापन पर वृद्धाश्रम व्यवस्थापक केशर जहाँ जी ने सभी का आभार माना और इस ज्वलंत विषय मेंं सर्वप्रथम जागरूकता देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

error: Content is protected !!