पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म

केरल में एक और किशोरी के यौन उत्पीड़न की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। 17 साल की एक किशोरी से उसके पिता, सौतेले पिता और सात अन्य लोगों ने करीब एक साल तक बलात्कार किया। शनिवार को पारावूर पुलिस ने किशोरी के पिता, सौतेले पिता और मां सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। किशोरी के माता-पिता अलग हो गए थे। दरअसल, लड़की को रात में सड़क पर चलते हुए देखकर ऑटोरिक्शा चालक उसे पुलिस स्टेशन ले गए। जब महिला पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पीड़ा बयां की। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत के आधार पर उसके फरार सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हाल ही में इरनाकुलम जिले में इसी प्रकार का मामला सामने आया था।

कुरुमपैडी की छह साल की लड़की का उसके 40 साल के पिता ने छह माह तक यौन शोषण किया था। कोट्टायम और कन्नूर में भी पिता द्वारा अपनी बेटियों के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। कोट्टायम में पुलिस ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म करने के लिए एक शख्स को गिरफ्तार किया था। कन्नूर जिले में ही 13 साल की लड़की का उसके सौतेले पिता, 15 वर्षीय भाई और चाचाओं द्वारा दो साल तक रेप करने की घटना सामने आई थी।

error: Content is protected !!