अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यूसी मॉम्स द्वारा परचम लहराने वाली प्रमुख महिलाओं का सम्मान

इदौर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर यूसी मॉम्स द्वारा महिला दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराने वाली 5 प्रमुख महिलाओं को सम्मानित किया गया। यूसी मॉम्स एक सामाजिक संगठन है जिसमें सामाजिक गतिविधियों पर कार्य किए जाते है । विगत कई वर्षों से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न मोर्चों पर कार्य करने वाली महिलाओं को चुनाव कर सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष अपनी पहली काव्य यात्रा पुस्तक लिखने वाली साहित्य कार कवियत्री श्रीमति अंकिता यादव को साहित्य क्षेत्र में सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार रजनी खेतान को सम्मानित किया गया। शिक्षा में योग के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए श्वेता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। खानपान डाइट के लिए विशेष कार्य करने के लिए नेहा सोमानी को सम्मानित किया गया। आयुर्वेद की जानकार और सलाहकार कविता मालवीय को सम्मानित किया गया।

इंदौर के मेघदूत उपवन में यूसी मॉम ग्रप की महिला सदस्यों ने महिला दिवस मनाया। इस दौरान ग्रुप की साहित्यकार अंकिता यादव और वरिष्ठ पत्रकार रजनी खेतान का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यही नहीं कोरोनकाल में फ्रंट लाईनर वॉरियर्स के रूप में महिला नर्सों, सफाईकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने जो जज़्बा दिखाया वह क़ाबिले तारीफ है। कंधे से कंधा मिला कर एक योध्दा के रूप में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इस महामारी को हराने के लिए अपना अहम योगदान दिया।

श्रीमती खेतान ने कहा कि नारी को अबला समझा गया लेकिन उसने हर चुनौतियों का डट कर मुकाबला किया है। अपनी दृढ़ इच्छाशाक्ति के बल पर हर उस कठिनाईयों पर विजय पाई है जिसे नामुकिन माना गया। कोरोना महामारी के प्रारंभिक दौर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ साथ हमारी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का न सिर्फ निर्वाहन किया बल्कि वे आगे बढ़कर इस महामारी की लड़ाई में हिस्सा भी लिया।

error: Content is protected !!