ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव गाना ‘दूगो बीयर मंगा के पी लेहब’ हुआ वायरल, 10 घंटे में मिला 1.5 मिलियन व्यूज

भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘दूगो बीयर मंगा के पी लेहब’ ने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। तभी महज 10 घंटे में इस गाने को 1.5 मिलियन लोगों ने देख लिया। गाने को एंजेल म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह खेसारी का ही जलवा है कि महज इतने कम से में गाने को लोगों ने खूब देखा, जिसके बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि गाना जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल होने वाला है और यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है ।

लिंक : https://youtu.be/biro5k85tys

खेसारीलाल यादव ने गाना ‘दूगो बीयर मंगा के पी लेहब’ को भोजपुरी की चर्चित सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। गाने में दोनों की ट्यूनिंग खूब जम रही है, तो इसके म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री जोया खान नज़र हैं। जिनके साथ खेसारीलाल यादव की केमेस्ट्री लोगों को खूब पंसद भी आ रही है। गाने में म्यूजिक आर्य शर्मा और लीरिक्स विजय चौहान का है। डाइरेक्टर आशीष सत्यार्थी और पीआरओ रंजन सिन्हा ( Ranjan Sinha) हैं।

गाना ‘दूगो बीयर मंगा के पी लेहब’ उस आशिक की कहानी है जिसकी मासूका की शादी हो चुकी होती है। खेसारीलाल यादव को इस गाने से बेहद उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि गाना मजेदार है। वीडियो भी कमाल का है। दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट वाला यह गाना है, शायद इसलिए लोग बेहद प्यार और आशीर्वाद हमें दे रहे हैं। हम अपने ऑडियंस का सम्मान करते हैं और अपील करते हैं कि आप अपने इस गाने को 10 मिलियन से भी आगे ले जाएं।

error: Content is protected !!