अब भारत के 73 शहरों में होगी अंग्रेजी भाषा ज्ञान की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2021- पूरे भारत के कई अन्य केंद्रों में आईईएलटीएस का आयोजन करेगी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम अब भारत के अंदर अधिक संख्या में लोग आईईएलटीएस की परीक्षा देकर विदेश में पढ़ने, काम करने और करियर बनाने के लक्ष्यों की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। यह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा ज्ञान परीक्षा है। 1 अगस्त 2021 को प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरी दुनिया के 11,000 से अधिक संगठनों में मान्य यह परीक्षा अब पूरे भारत के 73 शहरों में आयोजित की जाएगी।

‘‘हमें खुशी है कि अब भारत के अंदर अधिक संख्या में उम्मीदवार दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा ज्ञान परीक्षा दे पाएंगे और उन्हें जीवन के नए अवसरों का लाभ लेने में मदद मिलेगी,‘‘ दक्षिण एशिया में आईडीपी के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष कुमार ने कहा।

“आईईएलटीएस का 30 साल का लंबा इतिहास और इसका वैश्विक साझेदारी मॉडल यह सुनिश्चित करता है कि पूरे देश के प्रत्येक परीक्षा केंद्र के संचालन में वैश्विक मानक की गुणवत्ता और इमानदारी बरती जाए।

“परीक्षार्थियों ने हम से बताया है कि मनचाहा स्कोर करने में परीक्षा के दिन का अनुभव बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी विशेषज्ञ टीम उन्हें अच्छा अनुभव देने को प्राथमिकता देती है और यह सुनिश्चित करती है कि सब कुछ सही से हो और परीक्षार्थियों को अच्छा अनुभव मिले चाहे वे कहीं भी परीक्षा दें, ”श्री कुमार ने कहा।

अक्सर कई उम्मीदवार आईईएलटीएस परीक्षा का अपना अच्छा अनुभव साझा करते हैं। वे परीक्षा के आयोजन और उम्मीदवारों के प्रश्नों का समाधान देने में आईडीपी की कुशलता की सराहना करते हैं। ऐसे ही एक उम्मीदवार एमिटी यूनिवर्सिटी मंे बीएससी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र निशित अरोड़ा हैं जो अब कनाडा में मास्टर्स कर रहे हैं। निशित ने कहा कि आईईएलटीएस भारत की सबसे विश्वस्त अंग्रेजी भाषा ज्ञान परीक्षा है और इसकी वजह यह है कि विदेश में पढ़ने की महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए मुझे बहुत से संस्थानों ने कम्प्युटर माध्यम से आईईएलटीएस परीक्षा देने का सुझाव दिया।

‘‘आईईएलटीएस की टीम बहुत मदद करती है और परीक्षा बहुत शांत परिवेश में होती है ताकि परीक्षार्थी परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करें,‘‘ श्री अरोड़ा ने कहा। “मुझे इसका पूरा अनुभव बहुत सही और अच्छा लगा। मैं अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी आईईएलटीएस के बठिंडा परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने का सुझाव दूंगा।’’

अंग्रेजी भाषा ज्ञान परीक्षा के लिए भारतीय बाजार में काफी प्रतिस्पर्धी है और आईडीपी परीक्षार्थियों को उच्चतम स्तर की सेवा देने के लिए भारत के अपने रेफरल पार्टनरों के साथ निरंतर कार्यरत है। सैकड़ों रेफरल पार्टनरों और आईईएलटीएस कोचिंग संस्थानों ने इस कदम का स्वागत किया है। आईडीपी के रेफरल पार्टनरों में एक इक्सोरा एकेडमी भारत में आईईएलटीएस के विस्तार को लेकर आश्वस्त और आशावादी है।

आईडीपी आईईएलटीएस के रेफरल पार्टनर इक्सोरा अकादमी के निदेशक सुमित शर्मा ने बताया, “आईडीपी और टीम की इस बड़ी उपलब्धि पर मैं सभी को बधाई देता हूं। आईडीपी के साथ हम आठ साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं और हमें विश्वास है कि हमारी यह साझेदारी नई ऊंचाइयों को छूएगी। हमें यकीन है कि आने वाले समय में आईडीपी की देखरेख में भारत के अंदर आईईएलटीएस का अधिक सशक्त और अधिक सुरक्षित आयोजन होगा जिसका आईईएलटीएस के अधिकृत परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के उम्मीदवारों को पूरा लाभ मिलेगा।

आईईएलटीएस की परीक्षा का आयोजन और निगरानी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, ब्रिटिश काउंसिल और आईडीपी एडुकेशन की वैश्विक साझेदारी करती है। अब भारत में आईईएलटीएस का एकमात्र डिस्ट्रिब्यूटर आईडीपी है जो कंप्यूटर-आधारित और पेपर-आधारित आईईएलटीएस परीक्षा का आयोजन करता है। आईडीपी का हमेशा से यह लक्ष्य रहा है और रहेगा कि उम्मीदवारों को बेहतरीन सेवाएं दे और अधिक से अधिक लोगों में विदेश में करियर बनाने का सपना जगाए।

error: Content is protected !!