प्रमा इंडिया ने 9वें ट्रैफिक इंफ्रा टैक् ऐक्स्पो में अपने अभिनव परिवहन समाधानों को प्रदर्शित किया

नई दिल्ली, अक्टूबर 2021- आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ’मेक इन इंडिया’ की यादगार के तौर पर केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत के अग्रणी स्वदेशी वीडियो सिक्युरिटी ब्रांड प्रमा पर एक विशेष स्मारिका का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रमा के उद्भव की प्रेरक कहानी तथा प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न की पूर्ति हेतु स्थानीय विनिर्माण की उमंगों को अपने में सहेजे हुए है। प्रमा भारत की सबसे बड़ी और उन पहली कंपनियों में से एक है जो सही मायनों में ’आत्मनिर्भर भारत’ के ध्येय का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रमा इंडिया ने 9वें ट्रैफिक इंफ्रा टैक् ऐक्स्पो 2021 में हिस्सा लिया जहां उन्होंने परिवहन उद्योग से संबंधित ट्रांस्पोर्ट सिक्योरिटी, ट्रैफिक और स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित किया।
प्रमा इंडिया परिवहन समेत विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्वदेश निर्मित अभिनव समाधान प्रस्तुत करती है। यह ब्रांड ऐसे उत्पादों को विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित करता है जिनमें भारत का गौरव हो और साथ ही जो रोज़गार के मौके पैदा करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे।
कंपनी ने व्यापक निवेश करते हुए एक ऐसा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तैयार किया है जिसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सर्वश्रेष्ठ नवोन्मेष और गुणवत्ता का संगम है और ये सब विशेषताएं सुरक्षा व निगरानी उत्पादों के मामले में भारत को विशिष्ट स्थान दिलाती हैं। प्रमा इंडिया केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की आभारी है की उन्होंने विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जो भारत के विश्वव्यापी अग्रणी स्वदेशी सुरक्षा ब्रांड प्रमा की यात्रा को प्रस्तुत करती है।
भारत का विस्तृत परिवहन क्षेत्र नवीनतम स्मार्ट मोबिलिटी ट्रैंड और अभिनव सुरक्षा समाधानों के साथ तेज़ी से प्रगति कर रहा है। ट्रैफिक इंफ्रा टैक् ऐक्स्पो एक ऐसा उपयोगी मंच है जो ट्रांस्पोर्टेशन ईकोसिस्टम के प्रमुख स्टेकहोल्डरों के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी, उत्पादों व समाधानों को प्रदर्शित करता रहता है।
इस प्रदर्शनी में प्रमा ने राजमार्गो मैट्रो ट्रेनों, एयरपोर्ट और बंदरगाहों के लिए नए परिवहन समाधान प्रदर्शित किए तथा साथ ही लाइसेंस प्लेट रिकगनिशन, जन सुरक्षा, कानून प्रवर्तन और ’इन वॉइस मॉनिटरिंग’ सिस्टम के लिए भी समाधान प्रस्तुत किए।
वीडियो सुरक्षा उत्पादों के लिए भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने के विश्वास के साथ स्थापित प्रमा भारत की सबसे बड़ी व सबसे पहली कंपनियों में से एक है जो सही मायनों में ’आत्मनिर्भर भारत’ के ध्येय का प्रतिनिधित्व करती हैं। स्वदेशी ब्रांड प्रमा ’भारत के लिए निर्मित, भारत द्वारा निर्मित और भारत में निर्मित’ सूक्ति का उत्सव मनाता है और सुरक्षा संबंधी सभी जरूरतों के लिए उच्च क्वालिटी के सुरक्षा उत्पादों का निर्माण करता है।
भारत सरकार की ’मेक इन इंडिया’ पहल से प्रोत्साहित प्रमा इंडिया ने भारत की पहली विश्व स्तरीय विनिर्माण सुविधा स्थापित की है जो देश को वीडियो सुरक्षा उत्पादों का वैश्विक विनिर्माण एवं निर्यात केन्द्र बनने में सहायक सिद्ध होगा। कंपनी की प्रतिबद्धता है की वह वीडियो सुरक्षा उत्पादों के स्वदेशी विनिर्माण के ज़रिए भारत को सशक्त बनाएगी। इसका अनुसंधान और विकास केन्द्र निरंतर बदलती टेक्नोलॉजी व उन्नति को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है ताकी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस को इनोवेट और अपडेट किया जा सके।

error: Content is protected !!