कैसा रहेगा जातकों के लिए नया साल

नया साल वर्ष 2013 देश-प्रदेश में महंगाई कम नहीं अपितु और बढ़ेगी। आम जनता कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं विश्व स्तर देश की प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन विदेशी ताकतों से सावधान रहना होगा। विदेशों से देश को धोखा भी मिल सकता है। अर्थात युद्ध का योग बन बन रहा है।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर उमाशंकर शुक्ल ने जागरण प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाला साल वर्ष 2012 की भांति ही देश के लिए सामान्य रहेगा। कोई खास उथल-पुथल की संभावना नहीं है। बड़े देशों से भारत के संबंध में और सुधार आने की संभावना है। वहीं कुछ देश राजनीतिक, आर्थिक व सैनिकों का प्रयोग कर सकते है, जिससे आपस में संर्घष की स्थिति बन सकती है।

वर्ष 2013 में सत्ता व विपक्ष में भी खींचातानी मची रहेगी। वर्ष 2013 में किसी बड़े राजनेता का निधन हो सकता है। इस वर्ष अच्छी वर्षा होने का योग है। तमाम अच्छे योग के बावजूद आम जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी। उनका शोषण होता रहेगा। राजकोष का लाभ राजनेता व अधिकारी उठाते रहेंगे।

किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया वर्ष :-

मेष- स्वास्थ्य ठीक रहेगा और इस राशि वालों के लिए वर्ष 2013 सामान्य रहेगा। मई के बाद रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

वृष- इस राशि वालों के लिए भी नया वर्ष अनुकूल व लाभकारी है।

मिथुन- इस राशि वाले लोगों का शनि के रजत पाद सफलता दायक है। नया वर्ष स्त्री, संतान, भूमि, भवन की दृष्टि से भी उत्तम है।

कर्क- इस राशि वालों के लिए आने वाला वर्ष मानसिक तनाव व शरीरिक रूप में कष्टदायक होगा। ऐसे में हनुमान जी की अराधना से कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह- तृतीयस्थ शनि शुभकारक है। नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

कन्या-शरीरिक दृष्टि से कष्टकारी हो सकता है। इस राशि वालों को कड़ी मेहनत के बाद आंशिक सफलता मिलेगी। ऐसे में शनिदेव की आराधना करना बेहतर होगा।

तुला- नए साल में यात्राएं अधिक करनी पड़ सकती है। पत्नी को कष्ट हो सकता है। मई के बाद इस राशि वालों के समय अनुकूल होगा।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए आने वाले साल में शनि कष्टकारी होगा। आय कम व्यय अधिक होगा। वैसे मई के बाद समय अनुकूल होने की संभावना है। हनुमान जी की पूजा से लाभ मिल सकता है।

धनु- इस राशि वाले के लिए वर्ष 2013 लाभदायक व शुभ समृद्धि से भरा होगा। मई के बाद नौकरियों में पदोन्नति का योग बन रहा है।

मकर- नया वर्ष सफलता का पैगाम देगा। वर्ष के अंत में मानसिक कष्ट हो सकता है।

कुम्भ- शनि अनिष्टकारी होगा। शारीरिक कष्ट रोजगार, नौकरी में बाधा आ सकती है। ऐसे में हनुमान जी की आराधना से कष्ट कम होंगे।

मीन- नए वर्ष में मानसिक व शारीरिक दोनों कष्ट हो सकते है। शनि देव की अराधना से कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

error: Content is protected !!