अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर ‘वर्द्धमान’ की उड़ान

शैक्षणिक जगत में विशिष्ट पहचान बनाने वाले संस्थान श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के पदाधिकारी अब अंर्तराष्ट्रीय क्षितिज पर 7 देशों की यात्रा करेंगे।

विदेश यात्रा संघ चेन्नई व समिति के संरक्षक सदस्य सुनील खेतपालिया के नेतृत्व में वर्द्धमान शिक्षण समिति के पदाधिकारी क्रमशः उपाध्यक्ष प्रकाशचंद गदिया, मंत्री डा.नरेन्द्र पारख, सहमंत्री सुनील कुमार ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष रमेशचंद मेड़तवाल, प्रचार मंत्री दीपचंद कोठारी एवं प्रबंधकारिणी सदस्य क्रमशः देवराज लोढा, चंदूलाल कोठारी, अरविन्द कुमार मुथा, महेंद्र कुमार सांखला एवं सदस्य प्रवीण कुमार खेतपालिया आदि 18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय यात्रा हेतु मुंबई से प्रस्थान करेंगें।

समिति सदस्यों की ऐतिहासिक व बहुउद्देशीय विदेश यात्रा के उपलक्ष में 7 सितम्बर, शनिवार को महाविद्यालय सभागार में मंगलमय यात्रा की कामना हेतु माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया जायेगा।

वर्द्धमान परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है की प्रथम बार बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण विश्वव्यापी शैक्षणिक संभावनाओं को तलाशने हेतु विकसित देशों का भ्रमण करेंगे।

इस यात्रा के अंतर्गत सभी सदस्य विभिन्न देशों क्रमशः इंग्लैंड, फ्रांस, एम्स्टर्डम, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया आदि देशों का प्रवास करेंगे।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वधर्मी बंधुओं के साथ सम्बन्ध स्थापित कर शैक्षणिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के उन्नयन हेतु परस्पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

समिति मंत्री डा. नरेन्द्र पारख ने इस यात्रा के मुख्य ध्येय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री वर्द्धमान पी.जी. कन्या महाविद्यालय ब्यावर में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्थान है और हमारा मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विश्वपटल पर अवसर प्रदान कर उन्नतिशील भविष्य के लिए तैयार करना है।

इस यात्रा के अंतर्गत हमारा मुख्य लक्ष्य विदेशों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और आधुनिक तकनीकयुक्त योजनाओं का विस्तृत अध्ययन कर लागू करना है।

इस यात्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए विदेशों में करियर की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। यह यात्रा शैक्षणिक क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यही नहीं विकासशील शैक्षणिक संस्थाएं भी इस यात्रा से प्राप्त होने वाले नवीन अभिगम व विचारों को अपनाने हेतु तत्पर है।

error: Content is protected !!