(रमेश सिंह चौहान)
सावन साहिल ब्यूरो
मुंबई, महाराष्ट्र। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ0 सुंदरी ठाकुर के वर्सोवा स्थित आवास संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के लिए मुंबई में एक बड़ा आयोजन कराने एवं कार्यक्रम में बॉलीवुड के कलाकारों के समावेश पर चर्चा हुई। इस दौरान बातचीत में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुंदरी ठाकुर ने कहा कि अपवा संगठन का बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन मुंबई महाराष्ट्र में कराया जायेगा इसके लिए जल्द ही रूपरेखा तय की जायेगी। इस आयोजन में संगठन से जुड़े देश भर के पत्रकारों के साथ मुंबई मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि पत्रकारों का फायदा हर राजनीति का शौख रखने वाला कार्यकर्ता बखूबी लेता है। पत्रकार की लेखनी से कार्यकर्ता से नेता बनाता है और आगे चलकर विधायक सांसद और मंत्री बनता है पर सदन तक नेता को पहुंचाने वाला पत्रकार सदन में पहुंचने के बाद उस पत्रकार को भुला देता है। लेकिन आने वाले समय में इसमें भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र के आगामी चुनाव में सभी पत्रकार भाइयों का बेहतर सहयोग रहा तो आगामी विधान सभा के सदन में अपवा से जुड़ा पत्रकार विधायक भी होगा और सदन में पत्रकारों के हितार्थ आवाज भी गूंजेगी। और यह आवाज तब तक गूंजेगी जब तक सरकार पत्रकारों के हितार्थ कल्याणकारी योजना, पत्रकार आयोग, पत्रकार सुरक्षा, पत्रकार पेंशन, पत्रकार दुर्घटना लाभ आदि की मंजूरी नहीं हो जाती। वहीं अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत(पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कुमार सिंह ने कहा की अपवा का एजेंडा अटल है इसे हम सब मिलकर पूरा कराकर ही दम लेंगे। इसके लियसराकर को गंभीर होना ही होगा। गर सराकर गंभीर नहीं हुई तो हम लोग हाई कोर्ट की शरण लेगे। इस कार्यक्रम के बाद एवं महाराष्ट्र सरकार के चुनाव के बाद यह मामला गरमाना तय है। अगले साल इसका परिवाद महाराष्ट्र के न्यायालय में दाखिल हो जायेगा। कभी संगठन को मजबूती के लिए अधिवक्ताओं की विशेष जरूरत पड़ती थी अब अपवा संगठन के पास एक से बड़कर अधिवक्ता है जो ईट से ईट बजाने का दमखम रखते है। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन (अपवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत ने टेलीफोन पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुंदरी ठाकुर से बात कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की पहल एवं सूझबूझ की सराहना की।