स्वर्गीय प्रफुल शाह की 36वीं पुण्यतिथि को मनाया सेवा दिवस के रूप में हुए सेवा के विशेष कार्यक्रम

विदिशा नगर में प्रसिद्ध समजसेवी स्वर्गीय प्रफुल शाह की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक कार्यक्रमों की एक शृंखला आयोजित की गई। दिन की शुरुआत कच्ची धर्मशाला में भोजन वितरण से हुई, जहां जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। उसके बाद सार्वजनिक भोजनालय सेवा समिति में मरीजों के परिजनों को भोजन प्रसादी वितरण कराया गया..
इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
 श्री हरि वृद्ध आश्रम पहुंचकर सभी वृद्ध जनों को स्वल्पाहार कराया गया.. एवं पास में ही दीक्षा दिव्यांग स्कूल के सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया..
श्री कृष्ण गौशाला में गायों के लिए विशेष तौर पर घास खिलाया गया, जिससे गौ-सेवा का संदेश दिया गया। साथ ही शहर के कई स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए.. अंत में रक्तदान कर इस कार्यक्रम का समापन किया गया
इस मौके पर स्वर्गीय प्रफुल शाह के व्यक्तित्व और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन समाज सेवा और मानवता के प्रति उनकी प्रेरणा का प्रतीक बना।
स्वर्गीय प्रफुल शाह जी को श्रद्धांजलि। उनकी स्मृति सदा प्रेरणादायक रहेगी।
error: Content is protected !!