प्रतापगढ़। अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ़ एवं लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक सावन साहिल एवं न्यूज सावन साहिल के सम्पादक शील गहलौत के दिशा निर्देशन में पूरे भारत देश में अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन यानी अपवा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपवा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने सदस्यता अभियान के अनुक्रम में जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ प्रदीप कुमार पांडे को सदस्यता फार्म सौंपते हुए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपवा संगठन सभी पीड़ित एवं जरूरतमंद पत्रकारों की आवाजों को एक अर्से से बुलंद करता रहा है। साथ ही साथ सभी पत्रकारों के उनके हक और अधिकार को शासन प्रशासन से मुहैया करवाने के लिए कटिबद्ध है। पत्रकारों के अधिकार के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जाए इसी को लेकर संगठन को बेहतर स्थिति में मजबूती प्रदान करने के लिए अपवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत के दिशा निर्देश पर 20 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के साथ ही साथ मध्य प्रदेश, बिहार प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर आदि प्रदेशों में बेहतर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ओपी गुप्ता ने कहा कि अपवा देश का इकलौता ऐसा संगठन है जो सभी पत्रकारों के लिए उनकी आवाज को सदैव बुलंदियां प्रदान करता रहा है। आने वाले दिनों में पत्रकारों की आवाज को शासन प्रशासन के कानों तक बेहतर रूप से पहुंचाकर उनकी उचित मांगों को मनवाने की दिशा में मजबूत संगठन निर्णायक साबित होगा। ऐसे में प्रिंट एवं इलेट्रॉनिक मीडिया साथियों को एक जुट होकर एक मंच पर आने की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपील भी की है।