उत्तर य्रदेश के मेरठ सिटी में आयोजित अखिल भारतीय आई सी एल ( इंडियन काम्बेट लीग)प्रतियोगिता के एमएमए( मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) खेल में जीत हासिल कर अपने शहर रांची का नाम रोशन कियामेरठ सिटी में 28 -30 मार्च तक आयोजित एम एम ए प्रतियोगिता के 65 कि.ग्राम वर्ग में अनुभवी अयान आलम को पराजित कर रांची के अमन तामंग ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि अमन तामंग ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है और पहली ही बार में आश्चर्यजनक रुप से प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर अपने प्रतिद्वंदी अनुभवी खिलाड़ी अयान आलम को पराजित कर प्रथम स्थान का खिताब हासिल करने में कामयाब हो गए। अमन की इस सफलता से झारसुगुडा ओडीसा निवासी अमन के परिवारिक सदस्यों सहित रांची शहर में हर्षोल्लास का माहौल है। अमन की उपलब्धि से शहर ही नहीं बल्कि उसका स्कूल भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उसका हर शुभचिंतक इस सफलता पर उसे जी भर दुआएं और शुभकामनाएं दे रहा है।
– श्याम कुमार राई ‘ ‘सलुवावाला’