एसएंडपी ग्लोबल ने डाउनटाउन गुड़गांव में नए ऑफिस के साथ भारत में उपस्थिति मजबूत की

गुरुग्राम, अप्रैल, 2026- एसएंडपी ग्लोबल ने डाउनटाउन गुरुग्राम में अपने अत्याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन करने की आज घोषणा की। यह कदम इस कंपनी की इस शहर में दीर्घकालीन उपस्थिति में एक बड़े निवेश का प्रतीक है और इस देश में एसएंडपी ग्लोबल के 16,000 से अधिक सहकर्मियों की उपस्थिति के साथ प्रतिभा के लिए एक रणनीतिक केंद्र के तौर पर भारत की भूमिका को बल प्रदान करता है।

इस 1,90,000 वर्ग फुट के कार्यालय का उद्घाटन एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के अध्यक्ष और एसएंडपी ग्लोबल में चीफ डेटा ऑफिसर सौगात साहा, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स एवं सेथ फॉक्स के अध्यक्ष और एसएंडपी ग्लोबल में डिजिटल टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीटीओ यान ले पैलेक सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। इस नए डाउनटाउन कार्यालय में टेक्नोलॉजी, डेटा, ऑपरेशंस और ग्राहक सफलता के कार्यों में एक हाइब्रिड वर्क मॉडल में 3,500 से अधिक सहकर्मी कार्य करेंगे।

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस एवं एंटरप्राइस डेटा ऑर्गनाइजेश में एसएंडपी ग्लोबल के भारत स्थित कार्यबलों के स्तर को देखते हुए सौगात साहा ने कहा, “भारत वृद्धि के लिए तैयार है और यह विश्व में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। मौलिकता की हमारी वैश्विक रणनीति के अनुरूप असाधारण प्रतिभा के साथ यह एसएंडपी ग्लोबल के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण केंद्र है।”

उन्होंने कहा, “यह निवेश भारत के भविष्य में हमारे भरोसे और हमारे लोगों को एक ऐसा वातावरण उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है जो नवप्रवर्तन और गठबंधन को बढ़ावा दे। यहां मौजूद प्रतिभाएं आवश्यक सूचनाओं को आगे बढ़ाने और दुनियाभर में हमारे ग्राहकों और समुदायों के लिए प्रभावशाली समाधान प्रदान करने के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया की प्रबंध निदेशक नीलम पटेल ने कहा, “हमारा नया गुरुग्राम डाउनटाउन कार्यालय हमारे पीपल फॉरवर्ड दृष्टिकोण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का मानव केंद्रित डिजाइन के साथ सामंजस्य स्थापित कर हम अपने सहकर्मियों के समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सर्वोत्तम कार्य करने के लिए सशक्त बना रहे हैं। यह एक कार्यालय से कहीं अधिक एक ऐसा स्थान है जिसे संपर्क, रचनात्मकता और समुदाय को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।”

उद्घाटन समारोह में कई अन्य प्रमुख नेता भी शामिल हुए जिससे इस नए केंद्र का अंतर विभागीय महत्व रेखांकित होता है। इनमें एसएंडपी ग्लोबल के एंटरप्राइस डेटा ऑर्गनाइजेशन के डेटा हेड अभिषेक तोमर, गुरुग्राम एवं नोएडा के परिचालन प्रमुख विनय अरोड़ा, एंटरप्राइस डेटा ऑर्गनाइजेशन के लिए हेड ऑफ पीपुल एवं हेड ऑफ पीपुल सॉल्यूशंस- इंडिया भावना बत्रा, एसएंडपी ग्लोबल के एंटरप्राइस डेटा ऑर्गनाइजेशन के टेक्नोलॉजी प्रमुख डैन बेनेट, एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर फ्रैंक तारसिलो, एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के लिए चीफ कस्टमर एक्सपीरिएंस ऑफिसर ओ हारा मैकेन और एसएंडपी ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष शेरलिन शेन सहित अन्य शामिल हुए।

यह नया केंद्र भारत में एसएंडपी ग्लोबल की वृद्धि की रणनीति का प्रतिनिधित्व करता है और उच्च मूल्य वाले रोजगार का सृजन एवं कौशल विकास साझीदारियों के जरिए स्थानीय आर्थिक विकास को लेकर इसकी गहरी प्रतिबद्धता परिलक्षित करता है।

गुरुग्राम की टीमें एसएंडपी ग्लोबल के डिविजनों का अभिन्न अंग हैं और इनके कार्यों में एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स, एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस, एंटरप्राइस डेटा ऑर्गनाइजेशन, एसएंडपी ग्लोबल एनर्जी, टेक्नोलॉजी, ऑपरेशंस, कस्टर सक्सेस, फाइनेंस, मार्केटिंग एंड पीपुल शामिल हैं। एसएंडपी ग्लोबल की कंपनी क्रिसिल ने भी भारत और एनसीआर में मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है और वह भारतीय ग्राहकों के साथ एसएंडपी ग्लोबल के संबंध में पूरक का कार्य करती है। ये टीमें प्रमुख उत्पादों और प्लेटफॉर्मों पर काम करती हैं और दुनियाभर के ग्राहकों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराती हैं।

error: Content is protected !!