गुरुग्राम, अप्रैल 2026: भारत के जाने-माने रियल एस्टेट डवलपरों में शुमार सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम के सेक्टर 71 में एक शानदार प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाने के लिए मशहूर इटैलियन लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैंबॉर्गिनी के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
दुनिया भर में बेहतरीन कारीगरी, शानदार डिजाइन और आलीशान जीवनशैली का पर्याय माने जाने वाले प्रतिष्ठित ब्रांड टोनिनो लैंबॉर्गिनी (Tonino Lamborghini) के तहत यह खास प्रोजेक्ट एक शानदार इटैलियन रेजिडेंशियल अनुभव प्रदान करेगा। यह साझेदारी भारत के रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में टोनिनो लैंबॉर्गिनी की एक बड़ी एंट्री है, जो ‘ब्रांडेड रेजिडेंस’ के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
लगभग 12.40 एकड़ में विकसित इस प्रोजेक्ट में 3, 4 और 4.5 BHK कॉन्फ़िगरेशन की कुल 812 प्रीमियम रेजिडेंसेज़ शामिल होंगी। यह प्रोजेक्ट रणनीतिक रूप से सदर्न पेरिफेरल रोड पर सेक्टर 71 में स्थित है, जो गुरुग्राम के सबसे तेजी से बढ़ते रियल एस्टेट डेस्टिनेशन में से एक है।
यह साझेदारी टोनिनो लैंबॉर्गिनी की मशहूर इटैलियन कारीगरी, बेहतरीन डिजाइन और ब्रांड की प्रतिष्ठा को भारतीय शहरी जीवनशैली के केंद्र में लाती है। लैंबॉर्गिनी की विरासत से प्रेरित इस प्रोजेक्ट की परिकल्पना इटैलियन सुंदरता और भारतीय आकांक्षाओं के एक बेहतरीन मेल के रूप में की गई है, एक ऐसी परिकल्पना जिसमें वैश्विक डिजाइन की सोच गुरुग्राम के गतिशील विकास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है।
टोनिनो लैंबॉर्गिनी की डिजाइन परिकल्पना टोनिनो लैंबॉर्गिनी टोटल लिविंग की क्रिएटिव डायरेक्टर श्रीमती एंजेला क्राइगर के क्रिएटिव डायरेक्शन के तहत मुख्य जीवनशैली और वास्तुशिल्प तत्वों को कवर करेगी। इसमें एक शानदार रिसेप्शन लॉबी और एक पूरी तरह से क्यूरेटेड क्लबहाउस शामिल है, जिसमें एक कैफे, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट की जगहें, योग, स्विमिंग-पूल और जिम की सुविधाएं, स्पा और सौना, सैलून और एक गेमिंग आर्केड होगा, जो एक संपूर्ण लक्जरी इकोसिस्टम तैयार करेगा। वैलनेस को एक परिष्कृत जीवनशैली दर्शन के रूप में समझा जाएगा, जहां स्थान, माहौल और ब्रांड का विशिष्ट डिजाइन मिलकर रोजमर्रा के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। वैलनेस के प्रति एक संवेदनात्मक दृष्टिकोण इस अनुभव को परिभाषित करेगा, जो आराम और निर्बाध सुख के लिए तैयार किए गए माहौल के जरिए ऊर्जा और आंतरिक संतुलन को बढ़ावा देगा।
ब्रांड की विशिष्ट डिजाइन भाषा इमारत के बाहरी हिस्से (façade) में भी दिखाई देगी, जो इस प्रोजेक्ट को एक अलग और प्रतिष्ठित देखने योग्य पहचान देगी।
इस साझेदार पर टिप्पणी करते हुए सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा, “हमारा विजन हमेशा से यही रहा है कि भारत में शहरी जीवन के स्टैंडर्ड को फिर से परिभाषित किया जाए, और इसके लिए हम अपने देश में ही विश्वस्तरीय इनोवेशन लेकर आए हैं। टोनिनो लैंबॉर्गिनी जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ साझेदारी करके हम सिर्फ अपार्टमेंट ही नहीं बना रहे हैं, बल्कि हम एक ऐसी जीवनशैली का निर्माण कर रहे हैं, जो आधुनिक एवं सफल भारतियों की आकांक्षाओं से मेल खाती है। सेक्टर 71 में स्थित यह प्रोजेक्ट उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक जीता-जागता प्रमाण है। इसमें सिग्नेचर ग्लोबल की एकीकृत कम्युनिटी निर्माण की विशेषज्ञता और टोनिनो लैंबॉर्गिनी की बेजोड़ इतालवी कारीगरी का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।”
इस प्रोजेक्ट के केंद्र में एक खास क्लबहाउस है, जो टोनिनो लैंबॉर्गिनी की अनोखी डिजाइन सोच के आधार पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं प्रदान करता है। यहां रहने वालों को कई खास अनुभव मिलेंगे। शुरुआत एक शानदार रिसेप्शन लॉबी से होगी और यह सिलसिला एक डिजाइनर कैफे, एक फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट, एक भव्य बैंक्वेट हॉल और एक हाई-एंड गेमिंग आर्केड तक चलेगा। यहां की वेलनेस सुविधाएं भी उतनी ही बेहतरीन हैं, जिसमें एक अत्याधुनिक जिम, स्विमिंग पूल और योग के लिए जगह, एक लक्जरी स्पा और सौना, और एक प्रीमियम सैलून शामिल हैं। ये सभी बहुत सोच-समझकर इस तरह तैयार किए गए हैं कि यहां पहुंचते ही आपको एक बेहतरीन जीवनशैली का अनुभव मिले।
ब्रांड के भारतीय रेजिडेंशियल मार्केट में एंट्री पर अपने विचार रखते हुए टोनिनो लैंबॉर्गिनी एस.पी.ए. के फाउंडर एवं प्रेजिडेंट श्री टोनिनो लैंबॉर्गिनी ने कहा, “सिग्नेचर ग्लोबल के साथ इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार भारतीय ब्रांडेड रियल एस्टेट मार्केट में कदम रखना मेरे विजन का एक स्वाभाविक रूप है, यानि ऐसे लाइफस्टाइल आइकॉन बनाना जिनकी पहचान दमदार, इटैलियन डिजाइन कल्चर और बेजोड़ क्वालिटी से हो। मेरे नाम वाला हर प्रोजेक्ट सिर्फ आर्किटेक्चर से कहीं बढ़कर है, यह जीने का एक तरीका दिखाता है, जिसमें आधुनिक लक्जरी एक ऐसा निजी विचार, जिसकी जड़ें कारीगरी, इनोवेशन और मेरे अपने व्यक्तित्व में गहरी जमी हैं। भारत ने हमेशा मुझे अपने गहरे इतिहास, सांस्कृतिक समृद्धि और अनोखी आध्यात्मिक ऊर्जा से आकर्षित किया है। गुरुग्राम में इस पांच-टॉवर वाले लैंडमार्क के साथ हमारा लक्ष्य एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय रहन-सहन का अनुभव देना है, जहां सुंदरता, इटैलियन लाइफस्टाइल और खास डिजाइन मिलकर आधुनिक लक्जरी के लिए एक नया पैमाना तय करें।”
यह साझेदारी सिग्नेचर ग्लोबल की एकीकृत कम्युनिटी को विकसित करने की विशेषज्ञता और बारीक प्लानिंग व नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। सिग्नेचर ग्लोबल और टोनिनो लैंबॉर्गिनी मिलकर एक ऐसे ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को आकार दे रहे हैं, जो परिष्कृत, समकालीन जीवनशैली और इटैलियन उत्कृष्टता के चिरस्थायी आकर्षण का एक जीवंत प्रमाण है।