जेसीबी इंडिया ने पीएमजीएसवाय-III के विस्तार का किया स्वागत, गांवों की सड़कें होंगी और बेहतर

नई दिल्ली, अप्रैल 2026: जेसीबी इंडिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-III) को मार्च 2028 तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। कंपनी ने कहा कि यह कदम देश में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। कंपनी के अनुसार, गांवों को सेवाओं और विकास केंद्रों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों को बेहतर बनाने से लोगों की रोजमर्रा की पहुंच आसान होगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और समुदायों को प्रगति व बेहतर जीवन जीने के अवसरों के करीब लाने में मदद मिलेगी।

इस पहल का मूल उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। बेहतर सड़कों का मतलब है अस्पतालों और विशेषज्ञ इलाज तक तेज पहुंच, कृषि उत्पादों का सुगम परिवहन और शिक्षा व रोजगार केंद्रों तक आसान पहुंच। इससे किसानों के लिए देरी और नुकसान कम होता है, जबकि परिवारों को समय पर इलाज और बिना रुकावट शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

जेसीबी का मानना है कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे में इस तरह का केंद्रित निवेश लंबे समय तक सामाजिक और आर्थिक प्रभाव डालेगा। इससे गांव सशक्त होंगे, सप्लाई चेन मजबूत होगी और देश में संतुलित व समावेशी विकास की मजबूत नींव तैयार होगी।

इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए जेसीबी इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री दीपक शेट्टी ने कहा, “ग्रामीण सड़कें लोगों के रोजमर्रा के जीवन को सीधे प्रभावित करती हैं। ये तय करती हैं कि आपात स्थिति में मदद कितनी जल्दी पहुंचेगी और आजीविका के अवसर कैसे विकसित होंगे। पीएमजीएसवाय  जैसे कार्यक्रम ग्रामीण भारत में वास्तविक बदलाव लाते हैं। बेहतर सड़क ढांचा ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं, सेवाओं और अवसरों से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करता है। इससे जमीनी स्तर पर होने वाली समस्याएं, जैसे खराब होने वाले उत्पादों का नुकसान, कम होता है और वंचित क्षेत्रों में स्थिर आर्थिक अवसर बनते हैं। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए, जेसीबी पीएमजीएसवाय-III के विस्तार का स्वागत करता है और सरकार के साथ मिलकर गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी मजबूत करने का समर्थन करता है, ताकि सभी को साथ लेकर टिकाऊ और समावेशी विकास हो सके।

error: Content is protected !!