गुरुग्राम, जून, 2026- अग्रणी वैश्विक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इंटीग्रेटर ब्लैक बॉक्स लिमिटेड (बीएसई: 500463) और एआई-नेटिव एंटरप्राइस टेक्नोलॉजी कंपनी आयोनोस ने उपक्रमों को ढांचागत निर्माण से लेकर मापने योग्य कारोबारी परिणाम तक में एआई परिवर्तन में तेजी लाने में मदद के लिए एक रणनीतिक गठबंधन की आज घोषणा की।
इस गठबंधन के तहत डेटा सेंटर्स, नेटवर्क कनेक्टिविटी, आधुनिक कार्यस्थल सॉल्यूशंस और मैनेज्ड सर्विसेस समेत ब्लैक बॉक्स की डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में विशेषज्ञता का आयोनोस के एप्लायड एआई प्लेटफॉर्मों और डोमेन आधारित सॉल्यूशंस के मेल से संगठन प्रत्येक चरण में सुरक्षा और लचीलेपन के साथ एआई का निर्माण, तैनाती और प्रबंधन कर सकेंगे।
आयोनोस के सह संस्थापक और वाइस चेयरमैन सीपी गुरनानी ने कहा, “भारत एक असाधारण मोड़ पर खड़ा है। हम महज एआई का उपभोग नहीं कर रहे, बल्कि हम इसका निर्माण कर रहे, इसका निर्यात कर रहे और यह एजेंडा तय कर रहे कि कैसे दुनिया व्यापक स्तर पर इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी लागू करे। आयोनोस और ब्लैक बॉक्स के बीच यह गठबंधन इस विश्वास की एक प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। ब्लैक बॉक्स के पास 35 से अधिक देशों में डेटा सेंटरों, एंटरप्राइस नेटवर्क और आईओटी पहुंच के साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इंजन है और साथ मिलकर हम भौतिक परत से लेकर एआई एप्लीकेशन की परत तक की पूरी यात्रा में साथ होंगे।”
ये दोनों कंपनियां उद्योग केंद्रित सॉल्यूशंस का मिलकर विकास करेंगी और पूरे भारत, उत्तरी अमेरिका, ईएमईए और एपीएस में अवसर तलाशते हुए बाजार का विस्तार करेंगी। भारत में इनका मुख्य ध्यान तेजी से विस्तार लेते ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (जीसीसी) पारितंत्र पर होगा जहां यह गठबंधन जीसीसी को एआई-तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में मदद करने, एंटरप्राइस ग्रेड एआई सॉल्यूशंस लागू करने और इनके वैश्विक मूल संगठनों के साथ निर्बाध रूप से एकीकृत करने वाले इंटेलिजेंट, विस्तार योग्य परिचालन का निर्माण करने की विशेष स्थिति में होगा।
ब्लैक बॉक्स के अध्यक्ष एवं सीईओ संजीव वर्मा ने कहा, “एआई परिवर्तन एक मजबूत डिजिटल आधार के साथ शुरू होता है और ब्लैक बॉक्स मिशन-क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज के जरिए इस आधार को सुगम बनाता है जो दुनियाभर में एंटरप्राइस परिचालन को ताकत प्रदान करता है। आयोनोस के एप्लायड एआई प्लेटफॉर्मों और क्षेत्र विशेषज्ञता के साथ हम संगठनों को एआई महत्वाकांक्षा से इंफ्रास्ट्रक्चर, परिचालन और इंटेलिजेंस को जोड़ते हुए व्यापक स्तर पर एआई क्रियान्वयन की दिशा में बढ़ने में मदद कर सकते हैं जिससे मापने योग्य मूल्य का निर्माण हो सके।”
इस गठबंधन से एंटरप्राइसेस को क्या लाभ होगा– एंटरप्राइसेस के लिए यह गठबंधन प्रत्येक परत में निहित सुरक्षा, लचीलापन एवं शासन के साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं ओटी/आईओटी कनेक्टिविटी से लेकर उद्योग विशेष एआई सॉल्यूशंस तक पूर्ण टेक्नोलॉजी स्टैक में एआई को अपनाने में एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करता है। प्रत्येक कार के आधार में मापने योग्य व्यवसायिक परिणाम होते हैं जिसमें उत्पादकता में सुधार, लागत अनुकूलन, आय वृद्धि एवं प्रतिस्पर्धी अंतर शामिल हैं और यह एक एकल, वैश्विक स्तर पर सक्षम एंड-टु-एंड गठबंधन है।
आयोनोस की मुख्य परिचालन अधिकारी सिम्मी धामिजा ने कहा, “उपक्रमों को अधिक एआई महत्वाकांक्षा की जरूरत नहीं है। उन्हें एक ऐसे साझीदार की जरूरत है जो उनके संपूर्ण व्यवसाय में एआई को वास्तविक रूप प्रदान कर सके। इसी चीज़ के लिए यह गठबंधन हुआ है। आयोनोस के पास एआई प्लेटफॉर्म, डेटा क्षमताएं और वर्टिकल इंटेलिजेंस है। ब्लैक बॉक्स के पास वैश्विक बुनियादी ढांचा और डिलिवरी का स्तर है। साथ मिलकर हम उपक्रमों को एक एकल, जवाबदेह साझीदारी प्रदान करते हैं जो परिवर्तन की इस यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इंटेलिजेंस तक और रणनीति से लेकर परिणाम तक में साथ है।”