सिर्फ 15 दिनों में 5 प्रतिष्ठित सम्मान पाकर वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती मंजू लोढ़ा का नया कीर्तिमान

मुंबई, 8 जून। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार श्रीमती मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने प्रखर व्यक्तित्व और शानदार कृतित्व की बदौलत एक और उल्लेखनीय कीर्तिमान अपने नाम किया है। इसके अंतर्गत मात्र 15 दिनों के भीतर पाँच प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित होकर उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका को एक बार फिर बखूबी सिद्ध किया है।
हाल ही में श्रीमती मंजू लोढ़ा को प्रतिष्ठित “बिलियनेयर फॉर पीस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें बिलियनेयर फॉर पीस कॉन्क्लेव में पैनलिस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया, जहाँ विश्व भर के प्रतिष्ठित नेता, विचारक और परिवर्तनकारी व्यक्तित्व शांति, मानवता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हुज़ैफा खोराकीवाला के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री महेंद्र कपूर अवॉर्ड्स समारोह में उनके अतुलनीय योगदान के लिए “महाराष्ट्र आइकॉन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित के लिए किये जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने श्री दत्तात्रय माने का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र कपूर के परिवारजनों रोहन कपूर, नीरजा कपूर एवं सिद्धांत कपूर के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इसी क्रम में टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा भी श्रीमती मंजू लोढ़ा को परोपकार, सामाजिक प्रभाव, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रसिद्ध अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा प्रदान किया गया, जो उनके समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना का एक और प्रमाण है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में श्रीमती मंजू लोढ़ा को “अमर शहीद मंगल पांडे अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस-2026” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम श्री राकेश पांडे, श्री मुकेश पांडे एवं श्री हरेश मेहता के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव तथा वरिष्ठ चिंतक एवं समाजसेवी पवन त्रिपाठी उपस्थित रहे। यह सम्मान उन्हें समाज कल्याण, पर्यावरण जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। इनके अलावा हाल ही में उन्हें उनके परोपकारी कार्यों और समाजसेवा के लिए “मुंबई अचीवर्स अवॉर्ड 2026” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आभा सिंह द्वारा प्रदान किया गया, जो समाज एवं समुदाय के उत्थान के लिए उनके निरंतर योगदान के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मीना बाफना, हसमुख बाफना एवं वरुण बाफना का विशेष आभार व्यक्त किया। श्रीमती मंजू लोढ़ा ने कहा कि प्रत्येक सम्मान उनके लिए समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उनका मानना है कि समाजसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करती रहेंगी। लगातार प्राप्त हो रहे ये सम्मान उनके अथक परिश्रम, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण का प्रमाण हैं। श्रीमती मंजू लोढ़ा आज न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों की सशक्त प्रेरणा एवं उदाहरण बनकर उभरी हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!