भारत में बढ़ रहा है सेक्स एडिक्शन

हमारे देश में सेक्स शब्द पर चर्चा करने में भी दिक्कतें होती हैं। हर जगह लोग आचरण और नैतिकता के पतन की बातें करते दिख जाएंगे। ऐसे देश में किसी इंसान का 922 पुरुष-महिला के साथ सेक्स करने की खबर आपकी होश उड़ाने के लिए काफी है।

38 साल के नरेश (बदला हुआ नाम) एक व्यक्ति दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। वे शादीशुदा होने के साथ ही एक बच्चे के पिता हैं और सामान्य जिंदगी जीते हैं। वे अब तक 922 पुरुष-महिला के साथ सेक्स कर चुके हैं।

खुद अपने बारे में वह कहते हैं, जब मैं स्कूल में नौवीं में था, तब से मैं सेक्स कर रहा हूं। तब मेरा झुकाव पोर्न की तरफ हो गया। तब एक दिन मेरे दोस्तों ने मेरे लिए एक लड़की का इंतजाम किया। जब तक मैं 35 साल का हुआ, मैं 6,500 महिलाओं के साथ चैट कर चुका था। मैं अपना मोबाइल नंबर ऑनलाइन छोड़ देता था। लेकिन जब मैं पुरुषों के साथ सेक्स करने लगा तो मानसिक तौर पर प्रताड़ित महसूस करने लगा और तब मैं यह सब छोड़ना चाहता था।

दुर्भाग्यवश केवल यही एक ऐसे इंसान नहीं है। ऐसे कई लोग भारत में सेक्स एडिक्शन के शिकार हो रहे हैं। सेक्स एडिक्शन की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। इस बीमारी से छुटकारा दिलाने योग्य भारत में कुछ ही प्रतिष्ठित क्लीनिक मौजूद हैं।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान के प्रोफेसर स्टीवन पिंकर के मुताबिक, सामान्य तौर पर मर्द महिलाओं को आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है तो पुरुष रेप करते हैं। सेक्स के आदी लोग महिलाओं के लिए खतरा बनकर उभर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में महिलाओं से बलात्कार के मामलों में सिर्फ वर्ष 2012 में 24 फीसदी की बढ़ोतरी से लगाया जा सकता है।

error: Content is protected !!