चंदला, बारीगढ़ और सरबई मंडलों की कार्यकारिणी घोषित

छतरपुर! भारतीय जनता पार्टी चंदला मंडल के अध्यक्ष विवेक अहिरवार, बारीगढ़ मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और सरबई मंडल के अध्यक्ष रामविशाल पाल ने भाजपा के विभाग संगठन मंत्री बिहारी सिंह सोलंकी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 घासीराम पटेल और वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमंत्री से अपने-अपने मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में पूरे मंडल के प्रमुख सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि चंदला मंडल में हाकिम सिंह, श्रीमती मनीष जैन, जगदीश पटेल, अतुल गुप्ता, अभय सिंह और ध्रुवकंठ मिश्रा को उपाध्यक्ष अरविन्द चतुर्वेदी,अशोक साहू को महामंत्री बनाया गया। कोषाध्यक्ष रामप्रताप पटेल एवं मंडल मंत्री रामलखन पटेल, सुनीता अहिरवार, सुशील बाजपेयी, कुसुम पटेल, राजाराम पाल, चंदन सिंह बनाये गये।बारीगढ़ मंडल में गोपीचंद्र चौरसिया, बृजकिशोर चतुर्वेदी, मंगल सिंह, गुरूदेव चतुर्वेदी, रंजना, सीता द्विवेदी को उपाध्यक्ष एवं बाबूलाल गुप्ता, लेखराम चौरसिया को मंडल का महामंत्री और रब्बी भारती को कोषाध्यक्ष बनाया गया। मंडल ने मंत्री का दायित्व रामदुलारी, केशर देवी, जीतेन्द्र अवस्थी, नवनीत मिश्रा, कामता प्रजापति और चनुपाल सिंह को दिया गया। सरबई मंडल की कार्यकारिणी में रामसनेही पटेल, धनप्रसाद द्विवेदी, बाबूलाल पटेल, ओमप्रकाश तिवारी, मंगल सिंह और रमेश द्विवेदी को उपाध्यक्ष लखन पचौरी एवं मंगल सिंह पटेल को महामंत्री बनाया गया। बद्रीप्रसाद तिवारी को कोषाध्यक्ष एवं गनेश दुबे, उमाकांत मिश्रा, राममिलन पाल, राजकरण अनुरागी, रानी प्रजापति और कुसमा पटेल को मंडल का मंत्री बनाया गया।

भाजपा कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस

छतरपुर ! भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 घासीराम पटेल ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि इस मौके पर राष्ट्र की खातिर हुए शहीदों और उनके बलिदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। भारतमाता के चित्र पर मार्ल्यापण के साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय पर्व की एक-दूसरे को बधाई-शुभकामनायें दी। इस मौके पर बैंक अध्यक्ष जुझार सिंह बुन्देला, नपा अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय रिछारिया, जीतेन्द्र सिंह जित्तू, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू, ब्रजेश राय, गीता पटैरिया, जयश्री जैन, नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता,, प्रदीप सक्सैना, संदीप मिश्रा, अभिषेक खरे, देवेन्द्र द्विवेदी, गुल्ले सरदार, जगदीश जड़िया, सुशीला सोनी, अरविंद बुन्देला, राजेन्द्र पटैरिया, विनोद तिवारी सहित अनेेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

महिला मोर्चे की बैठक सम्पन्न

छतरपुर! भारतीय जनता महिला मोर्चे की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें बिगत दिनों संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूप-रेखा तयकी गई बैठक में महिला मोर्चे की पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि इस मौके पर मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी ने महिलाओं का आवाहान करते हुए कहा कि उनका स्थान समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण हैं। उनकी इस दिशा में और सक्रियता जरूरी है। जिस प्रकार वो अपने घर परिवार का बेहतर तरीके से संचालन करती है उसी प्रकार कुछ समय वो अपना समाज और राष्ट्र को समर्पित करें। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष और मोर्चे की प्रभारी संगीता शर्मा ने भी इस मौके पर कहा कि हम सभी समाज और राष्ट्र के विकास के लिये महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहर कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए और बराबरी का दर्जा देने के लिए भरसक प्रयत्न किये हैं। हम सभी को आगे आने के लिए एक अच्छा वातावरण हमें संगठन ने प्रदान किया इसके लिए हम महिलाओं की ओर से संगठन का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होनें कहा कि एक ओर केन्द्र सरकार निंरतर मंहगाई बढ़ाकर हम सभी को परिवार की गुजर-वसर के लिए समस्या खड़ी कर रही है। वहीं दिल्ली में घटी-घटना से महिलाओं में असुरक्षा का भाव बना। वहीं हमारी प्रदेश की भाजपा सरकार ने अनेकों योजनायें महिलाओं के लिए बनाकर उनकी रक्षा के लगातार प्रयास किये। जिलाध्यक्ष गीता पटैरिया ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों और बहनों को दिलायें। इसके लिए जरूरी है कि हम स्वयं इन योजनाओं की पूरी जानकारी अपने पास रखें। उन्होने जननी सुरक्षा, लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ, मंगल दिवस जैसी अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिला महामंत्री सुरेन्द्र चौरसिया पप्पू, जिला मंत्री जयश्री जैन, जानकी कुशवाहा, सुशीला सोनी, संदीप मिश्रा, भागवती अग्रवाल, विनय पटैरिया, अरूणा सिंह, लक्ष्मी साहू, ऊषा कुशवाहा, अर्पणा तिवारी, प्रियंका ठेगा, संध्या त्रिवेदी, रचना शर्मा, मीरा राय, रामबती चतुर्वेदी, बिमला कुशवाहा, राजेन्द्र पटैरिया, टी.पी. मिश्रा सहित अनेक मोर्चा की पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थी।

जिला भाजपा ने आभार व्यक्त किया

छतरपुर! भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित प्रदेश कार्य समिति में जिले के नेताओं को सदस्य मनोनीत करने पर जिला भाजपा ने आभार व्यक्त करते हुए संगठन के वरिष्ठजनों का धन्यवाद् दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 घासीराम पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे जिले के सम्मान और गौरव की बात है। उन्होनंें मनोनीत जन प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन के माध्यम से अब जिले के विकास की बात यह लोग समय-समय पर उठातें रहेगें। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह, टीकमगढ़ क्षेत्र के सांसद डॉ0 वीरेन्द्र कुमार और विधायक ललिता यादव को प्रदेश कार्य समिति सदस्य और बुन्देलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक उमेश शुक्ला को स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं खजुराहो सांसद जीतेन्द्र सिंह और धीरेन्द्र नायक को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।

– संतोष गैंगेले

1 thought on “चंदला, बारीगढ़ और सरबई मंडलों की कार्यकारिणी घोषित”

Comments are closed.

error: Content is protected !!