सेक्स से मना करने पर पत्नी की हत्या की कोशिश

husband try to kill wifeनई दिल्ली। संगम विहार में एक पत्नी ने अपने ही पति पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पत्‍‌नी का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय महिला संगम विहार में पति और बच्चों के साथ रहती है। दोनों की शादी को 17 साल हो गए। दोनों के बीच सेक्स को लेकर अक्सर झगड़ा रहता है। पत्‍‌नी का आरोप है कि करीब एक महीने पहले उसने फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने तीन महीने तक शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दी। अनुराधा के मुताबिक गत मंगलवार की रात वह ग्रांउड फ्लोर पर सो रही थी जबकि पति फ‌र्स्ट फ्लोर पर दोनों बच्चों के पास सो रहे थे। आधी रात को करीब डेढ़ बजे पति फ‌र्स्ट फ्लोर से नीचे उतर कर उसके कमरे में आए और सेक्स करने की कोशिश करने लगे। उसने जब तबियत खराब होने और डॉक्टर की सलाह के बारे में पति को बताया तो वह भड़क उठा। शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार करने पर उसने सीधे पत्नी को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच जोर-जोर से हो रही तकरार से पड़ोसी उठकर आ गए। पत्नी के मुताबिक उस वक्त तो पति वापस अपने कमरे में चले गए, लेकिन तड़के करीब साढ़े पांच बजे फिर से पति ने आकर जबरदस्ती सेक्स संबंध बनाने की कोशिश की। अनुराधा के मना करने पर आरोप है कि पति ने उसका गला दबाते हुए कहा कि अगर तू मेरे साथ सेक्स नहीं करेगी तो तो मैं आज तुझे जान से मार दूंगा। पति ने बुरी तरह मारा पीटा। पत्नी के शोर मचाने पर उसकी बेटी नीचे उतर आई। पड़ोसी भी आ गए। पत्‍‌नी ने तंग आकर पुलिस को कॉल कर दिया। थोड़ी देर में पीसीआर पहुंच गई। घायल महिला को एम्स ट्रामा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गले और शरीर पर गहरे चोट के निशान बताए। संगम विहार पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!