टूजी और कॉमलवेल्थ गेम्स पर सिब्बल की बोलती बंद

kapil sibalबेंगलूर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन बेंगलूर पहुंचे दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा का जमकर मखौल उड़ाया। लेकिन, जब उनसे 2जी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल घोटाले पर पूछा गया तो बुरी तरह झेंपे सिब्बल सवालों पर कन्नी काट गए।

यहां शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में सिब्बल ने कर्नाटक की भाजपा सरकार के लिए नई शब्दावली गढ़ी। एलओसी के लिए लेबोरेटरी फार करप्शन, सीएमई के लिए करप्शन मेड ईजी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा के लिए येद्दयुरप्शन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

हालांकि 2जी स्पेक्ट्रम और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी परेशानियों पर मखौल नहीं उड़ा सकते। सिब्बल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह संसद की कार्यवाही में बाधा डालने को संसदीय रणनीति की तरह इस्तेमाल कर रही है।

error: Content is protected !!