मुंबई में चार साल की बच्ची से रेप

shopkeeper-raped-8yrs-old-girlमुंबई। मुंबई में चार साल की एक बच्ची का अपहरण और उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार रात कांदीवली पश्चिम में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर उसके साथ रेप किया। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

उधर, दादर इलाके में 49 साल की एक महिला के साथ रेप की घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला इस मामले कुछ बताने में असमर्थ है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह अपने अपने पति से नाराज होकर मुंबई में नौकरी की तलाश में आई थी। सोमवार सुबह वह मुंबई हावड़ा मेल से दादर स्टेशन पर पहुंची थी।

स्वामी नारायण मंदिर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां उसके सारे गहने लेने के बाद उसके साथ रेप किया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रेप और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!