पहले एडस, फिर सेक्स सुपरबग और अब सार्स ने उड़ाई डॉक्टरों की नींद

sars-may-be-more-dangerouनई दिल्ली। कुछ दिनों पहले एडस से भी जानलेवा वायरस सेक्स सुपरबग ने डॉक्टरों को नींद उड़ा दी थी और अब सेक्स सुपरबग से भी ज्यादा खतरनाक एक वायरस की पुष्टि हुई है। जो लोगों की जान ले रहा है। सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिन्ड्रोम (सार्स) नाम के इस वायरस ने स्वास्थ्य क्षेत्र में खलबली मचा दी है। अब तक इस वायरस के संक्रमण से 15 लोगों की जान चली गई है।

फ्रांस और सऊदी अरब में सार्स जैसे वायरस की पुष्टि होने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गहरी चिंता जताई है। फ्रांस ने पुष्टि की है कि इंसान से इंसान में संक्रमण फैलाने वाले सार्स वायरस जैसा एक जीवाणु मिला है। इस वायरस को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अमेरिकी सरकार से 54 मिलियन डॉलर की राशि मांगी है। ताकि इस वायरस के लिए एक एंटी बॉयटिक की तलाश की जा सके।

नैचुरोपैथिक मेडिसन के डॉक्टर एलन क्रिस्टीएंसन के मुताबिक, यह एड्स से भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसका बैक्टीरिया अधिक प्रभावशाली और ज्यादा जल्दी लोगों को प्रभावित कर सकता है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दो अलग-अलग महाद्वीपों पर नोवेल कोरोना वायरस के मिलने पर चिंता जताई है। यह सार्स से जुड़े हुए हैं। यह 10 साल पहले पूर्वी एशिया में पाए गए थे। तब इस वायरस का संक्रमण पशुओं से इंसानों में हुआ था और 800 लोगों की जान भी चली गई थी।

हालांकि अब तक सार्स की पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वायरस का मूल कहां है इसका पता नहीं लगा है। उधर सऊदी अरब के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार को इस वायरस के कारण सात लोगों की मौत हुई वहीं 22 अन्य का इलाज किया जा रहा है। हालांकि सेक्स सुपरबग से अब तक ज्यादा लोगों की जानें नहीं गई हैं।

error: Content is protected !!