सो रहे लोगों को जिंदा जलाया, दो लड़कियों सहित 3 की मौत

सो रहे लोगों को जिंदा जलाया, दो लड़कियों सहित 3 की मौतफिरोजपुर। हैवानियत का ये नंगा नाच पढ़कर आप सिहर जाएंगे। आप सोच भी नहीं सकते हैं जो इसने किया है। फिरोजपुर के मल्लांवाला कस्बे के तहत गांव जट्टांवाला में एक युवक ने गुरूवार तड़के पड़ोसी के घर में घुसकर सोते लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

हादसे में एक लड़की व उसकी दादी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से जल गए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के खिलाफ कुछ दिनों पहले पड़ोसी ने शराब के मामले में पुलिस को पकड़वाया था। इसी रंजिश में उसने आग लगाई है।

कुछ लोग प्रेम प्रसंग का मामला भी बता रहे हैं। पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आरोपी युवक फरार है।

error: Content is protected !!