लो जी, अब इन्होंने अरुणाचल को बता दिया चीन का हिस्सा

Arunachal, Maharashtra textbooksमुंबई। भारत और चीन के बीच लद्दाख में घुसपैठ को लेकर काफी हंगामा चला। अरुणाचल प्रदेश की सीमा को लेकर चीन से भारत की चिकचिक चलती ही रहती है। इसी बीच महाराष्ट्र बोर्ड ने अरुणाचल को भारत के नक्शे से ही गायब कर दिया है।

जी हां, महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की भूगोल की किताब में अरुणाचल प्रदेश को गायब बताया गया है। हद तो ये है कि इतना ही नहीं इसको चीन के हिस्से में दिखाया गया है। आपको बता दें कि चीन हर वक्त अरुणाचल पर अपना दावा ठोकता है। ऐसी शर्मनाक गलती को अब क्या कहा जा सकता है? करीब 17 लाख किताबों में अब यह गलती देखी जा सकती है। वैसे गलतियों का सिलसिला भूगोल में ही नहीं इतिहास में भी है। स्कूल शिक्षा मंत्री राजेंद्र डर्डा ने कहा है कि उन्होंने बोर्ड के चेयरपर्सन से जवाब मांगा है। इस तरह की गलती कैसे हो गई

error: Content is protected !!