कांग्रेस के विरुद्ध जनता में गहरा रोष ׃ किरण

मुम्बई। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सारे भारत में कांग्रेस के विरुद्ध जनरोष चरम पर है। कांग्रेस की नीतियाँ भ्रष्टाचार को संरक्षण एवं महंगाई बढ़ाने वाली रही है। कथनी और करनी में अंतर कांग्रेस की संस्कृति रही है। महाराष्ट्र के स्थानीय चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बना कर जनता कांग्रेस की गरीब एवं देश विरोधी राजनीति को सबक सिखाएं। किरण नें थाणे, भायंदर एवं मीरा रोड़ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार एवं मंगलवार को व्यापक प्रचार करते हुए कई जनसभाओं को संबोधित किया।
किरण के साथ भायंदर के पूर्व मेयर नरेन्द्र मेहता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शेट्टी सहीत बड़ी संख्या में वरीष्ठ भाजपा कार्यकर्ता थे।  मंगलवार अपराह्न की उड़ान से किरण नें दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दिल्ली में वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की आज सांय आयोजित बैठक में भाग लेगी।

error: Content is protected !!