देश मे मोदी की आंधी चल रही है-किरण

kiran 450राजसमन्द। किरण माहेश्वरी नें कहा कि विधानसभा चुनावों मे जनता जनार्दन नें कांग्रेस को करारा सबक सिखाया है। किरण नें कहा कि संपूर्ण देश मे मोदी की आंधी चल रही है। अपार जनसैलाब व जनसमर्थन नें सोनिया व राहुल को नकार दिया है। देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु आतुर है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस अहंकार व सत्ता के मद में चूर होकर जनविरोधी नीतियों से जनभावना को कुचलती रही है। गत पांच सालो तक कांग्रेस सरकार नकारा सिद्ध हुई है। थोथी घोषणाऐं और वसुन्धरा जी पर झूठे आरोप लगाने में ही अपना सारा कार्यकाल गुजार दिया। किरण नें कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी की आंधी चल रही है। सभी प्रदेशों में भाजपा नें विजय के झंड़े गाड़े है। कांग्रेस हताशा, निराश व बेबस नजर आ रही है। किरण नें जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनजन नें मोदी व भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा इसे अवश्य निभाऐंगी। किरण ने अपने क्षेत्र राजसमन्द की जनता से मिले आचार स्नेह के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे पहले की तरह जनता से जुड़कर उनके हर सुख दुख में साथ निभाती रहेगी। उन्होने कहा कि सतत जनसम्पर्क, जनसुनवाई व जनसंचार के द्वारा हरवर्ग के व्यक्तियों के दुख हरने का भी प्रयास करूंगी।

error: Content is protected !!