मुमुक्षु पिंकी छाजेड़ की सियाणी नगर में दीक्षा 13 फरवरी को

unnamedसियाणी। थार नगरी के समीपवर्ती सियाणी नगर में प्रथम बार दीक्षा महामहोत्सव मुमुक्षु पिंकी छाजेड़ की आगामी 13 फरवरी को दीक्षा सम्पन्न होगी। भूरचन्द छाजेड़ ने बताया कि पूज्य प्रवचनकार श्री मणिरत्नसागरजी म.सा. की पावन निश्रा एवं विचक्षणश्री म.सा. की विदुषी शिष्या, सौम्य मूर्ति गुरूवर्या श्री सुरंजनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आगामी 13 फरवरी को सियाणी नगर में प्रथम बार दीक्ष होगी। इस दीक्षा महोत्सव में त्रि दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैै। जिसमें प्रथम दिवस 11 फरवरी को प्रातः 7 बजे सुखसागर विचक्षण संयम वाटिका, भरत महाराज भोजनशाला, जिनदत्त कुशल आवास इत्यादि तीनों का उद्घाटन, दोपहर में पंच कल्याणक पूजा इत्यादि, सायंकालीन कुमारपाल महाराज की आरती एवं रात्रि में मुम्बई के प्रदीप गेमावत द्वारा भक्ति का रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसी तरह कार्यक्रम के दूसरे दिन 12 फरवरी को मुमुक्षु पिंकी छाजेड़ का भव्य वरघोड़ा प्रातः 9 बजे, दोपहर में मेहंदी वितरण, झूले का कार्यक्रम एवं सायंकालीन कुमारपाल महाराज की आरती एवं रात्रि में भक्ति संध्या तथा पिंकी छाजेड़ की बंदोली एवं अभिनन्दन समारोह होगा। कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम दिन 13 फरवरी को प्रातः 7 बजे पाट बिठाना, थाल लुटाना एवं वर्षीदान के साथ घर से विदाई, संयम के लिये प्रस्थान, दीक्षा मण्डप में प्रवेश के बाद शुभ मुहूर्त में दीक्षा विधि का मंगल विधान प्रारम्भ होगा। मध्यान्ह में लघु शांति स्नात्र पूजा इत्यादि कार्यक्रम होंगे। इन तीनों दिनों में सुबह नाश्ता, नवकारसी, सायं नवकारसी इत्यादि कार्यक्रम होंगे। इस दीक्षा महोत्सव को लेकर पूरे सियाणी नगर में हर्षोल्लास एवं उमंग का माहौल है। पूरे नगर को विभिन्न तोरण द्वारों, होर्डिंग एवं आकर्षक रोशनी से सजाया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से हजारों श्रद्धालु दीक्षा महोत्सव में शरीक होंगे।

VIJAY KUMAR, Editor, HAFTE KI BAAT

BARMER (Rajasthan)
+91-9414383984
visit us to :- http://haftekibaat.blogspot.in/

error: Content is protected !!