राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा का ही कमल खिलेगा

श्रीचंद कृपलानी
श्रीचंद कृपलानी

राजसमन्द । भाजपा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एंव निम्बाहेडा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा की राजसमन्द संसदीय क्षेत्र से भाजपा का ही कमल खिलेगा। उम्होने कहा की क्षेत्र की आठों विधानसभाओं से एक बार फिर भाजपा भारी बढत के साथ विजयश्री प्राप्त कर प्रदेश के लक्ष्य 25 को पूरा करेगी। मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की     मार्च  माह में राजसमन्द संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। देव हेरिटेज में दोपहर 12बजे आयोजित बैठक में लौह संग्रहण,एक नोट एक वोट एंव रथ यात्रा की सभी विधानसभा वार जानकारी ली गई ।बैठक में जिला अध्यक्ष नंदलाल सिंघवी, पूर्व जिला प्रमुख हरिओम सिंह राठोड़, राजसमन्द विधायक किरण माहेश्वरी,कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठोड,नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह चौहान,भीम विधायक हरी सिंह रावत, जिला महामंत्री महेश पालीवाल,श्रीकिशन पालीवाल,भीम सिंह चौहान,ब्यावर मंडल अध्यक्ष चेन सुख हेडा,जवाजा मंडल अध्यक्ष भोमसिंह,जेतारण मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह,राजसमन्द मंडल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना,नाथद्वारा शहर अध्यक्ष शिवशंकर, कुम्भलगढ़ अध्यक्ष भेरू सिंह , रेलमगरा मंडल अध्यक्ष गोविन्द सोनी,राजसमन्द ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल पालीवाल,हजारीलाल गुर्जर,गणेश पालीवाल,प्रकाश खेरोदिया,यशवंत चोर्डिया,राजेन्द्र अग्रवाल , राजेन्द्र सेठिया,सत्यदेव सिंह चारण,चन्द्रशेखर पालीवाल,रघुनाथ राजावत,अरुण मिश्रा,सुभाष सामोता सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!