नोहर / भादरा / हनुमानगढ़। जन जाति क्षेत्रिय विकास मंत्राी श्री नन्दलाल मीणा ने सोमवार को नोहर व भादरा पंचायत समिति मुख्यालयों पर जन सुनवाई शिविर में भाग लेकर अनेक समस्याओं को सुना एवं समस्याओं को हल करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनजति क्षेत्रिय विकास मंत्राी श्री नन्दलाल मीणा आज प्रातः नोहर क्षेत्रा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई शिविर में शामिल हुए। यहां उनके साथ नोहर क्षेत्रा के विधायक श्री अभिषेक मटोरिया, प्रमुख शासन सचिव श्री सुदर्शन सेट्ठी, अतिरिक्त जिला कलक्टर भी मोजूद थे। दीपलाना वितरिका में टेल पर जल आपूर्ति नहीं पहुंचने के मामले में सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ढीलकी व रामसरा गांवों में राशन कार्डो में त्राुटी सुधारने तथा जोरावरपुरा के मुकबधिर क्रिकेट खिलाड़ी हेमन्त सिंह द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सहायता सम्बन्धी आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। नोहर के वार्ड नम्बर-3 में पेयजल पाईप लाईन को बदलने व शहर के नजदीक ढ़ाणियों में पांच समूह के विद्युत कनेक्शन की योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने की कार्रवाई के आदेश किए गए। इस मौके पर कन्दोई चिकित्सालय को पुनः आरम्भ करने, अमरनाथ डेरे के पास नई टंकी निर्माण तथा नई अनाज मण्डी में यार्ड निर्माण के भी आवेदन प्राप्त हुए। फेफाणा गांव में ओलावृष्टि से प्रभावित मुआवजे से बकाया रहे किसानों के आवेदनों पर कार्रवाई की गई। उन्होने नगरपालिका में एक महिला सफाई कर्मी की अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में सरकार को नियमों में सिथिलता हेतु भिजवाए जाने के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए। राजफैड द्वारा गेहूं खरीद के बकाया भुगतान के मामले में कार्रवाई करने को कहा गया।
लालणियां गांव में आबादी भूमि से आवासीय भूमि में परिवर्तन करने, पेयजल आपूर्ति नोहर-गन्धेली-साहवा की परियोजना की साफ सफाई रख रखाव सम्बन्धी आवेदन पर भी कार्रवाई की गई। नोहर पंचायत समिति क्षेत्रा में फिल्ड माध्यम से 195 व अब तक कैम्प के माध्यम से 120 आवेदन प्राप्त हुए।
जनजाति क्षेत्रिय विकास मंत्राी द्वारा भादरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाए गए जन सुनवाई शिविर में भी जन सुनवाई की गई। यहां भी क्षेत्रिय विधायक श्री संजीव बैनीवाल, प्रमुख शासन सचिव श्री सुदर्शन सेट्ठी, प्रधान कान्ता पूनिया भी मौजूद थे।
जनसुनवाई शिविर मंे यहां पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खोले जाने सम्बन्धी मांग पत्रा दिया गया। हरियाणा सीमा सहित अन्य क्षेत्रों में करीब एक दर्जन सड़कों के निर्माण सम्बन्धी प्रस्ताव दिए गए। गोगामेड़ी को पर्यटन स्थल घोषित करने व इसके रख रखाव विकास कार्यों के प्रस्ताव भी दिए गए।
भादरा-साहवा बाईपास सड़क निर्माण कराए जाने तथा दो विद्युत उपखण्ड बनाए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव दिए गए। सिद्धमुख परियोजना की सिल्ट सफाई, चकबन्दी, खाला पक्का निर्माण सहित विभिन्न 11 सूत्राी कार्यों का मांग पत्रा भी सौंपा गया। भादरा में महाविद्यालय खोले जाने की भी मांग की गई। यहां फिल्ड के माध्यम से 210 व अब तक कैम्प के माध्यम पांच सौ से अधिक आवेदन पत्रा प्राप्त हुए।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित को 15 हजार 300 रुपए सहायता स्वीकृत
हनुमानगढ़। जिला कलक्टर श्री पी.सी.किशन ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित श्री हनुमान पुत्रा टीकूराम जाति जाट निवासी रामसरा, तहसील भादरा को 15 हजार 300 रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति जारी की है।
उन्होने बताया कि प्राकृतिक आपदा से पक्के मकान के क्षतिग्रस्त होने कपड़े, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान के जलने पर अग्नि आपदा के तहत सहायता राशि की स्वीकृति जारी की है। राशि का भुगतान संबंधित परिवार के मुखिया के बैंक खाते में जमा होंगे।
-मोहन थानवी