वेतन भोगियों को मिले मानक कटौति की छूट

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें वेतन भोगी आयकर दाताओं को मानक कटौति की छूट पुनः प्रारम्भ करने की  मांग की है। किरण नें वित्तमंत्री अरूण जेटली को इस संदर्भ में पत्र लिखा है। किरण नें बताया कि कुछ वर्षो पूर्व तक वेतन की करयोग्य आय में नियोजन संबंधी आवश्यक व्ययों के लिए मानक कटौति की छूट मिलती थी। इसे बंद करके वेतनभोगियों  के साथ भेदभाव किया गया है। व्यापार मे आय से वाहन, कर्मचारी, उपकरण, पत्र पत्रिकाओं आदि के व्यय की छूट मिलती है। कर्मचारियों को भी इसी तरह  के व्यय करना आवश्यक होता है। किन्तु इन्हें आय अर्जन के लिए आवश्यक इन व्ययों पर कोई कटौति नहीं मिलती है। किरण नें वित्त मंत्री से आग्रह किया कि वेतन आय में से 1 लाख रूपयों की छूट मानक कटौति के रूप में दी जाए।

error: Content is protected !!