सभी पंचायत मुख्यालयों पर हो विज्ञान विषय की सुविधा

kiran4जयपुर। राजसन्द जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें तारांकित प्रश्न के माध्यम से सूचना मांगी। शिक्षा मंत्री नें बताया कि राजसमन्द जिले के 86 पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक एवं 171 पंचायत मुख्यालयों पर माध्यमिक विद्यालय है। 10 पंचायत मुख्यालयों पर विज्ञान विषय उपलब्ध है। सभी पंचायत मुख्यालयों पर विज्ञान विषय उपलब्ध करवाने की राज्य सरकार की कोई घोषणा नहीं है। किरण ने शिक्षा मंत्री से अनुरोध  किया कि सभी पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं विज्ञान विषय की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए। विज्ञान विषय होने से ग्रामीण छोत्रों को अपने भविष्य निर्माण मे अधिक अवसर मिलेंगे।

error: Content is protected !!