जनता एवं सरकार के मध्य सेतु है कार्यकर्ता

kiranउदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कार्यकर्ता जनता एवं सरकार के मध्य सेतु है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं निष्ठा से ही पार्टी सुदृढ़ बनेगी। किरण भाजपा के संभाग स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। किरण ने कहा कि वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली मुख्यमंत्री है, जो जनता से सीधे संवाद के लिए गांव गांव जा रही है। सरकार आपके द्वार अभियान भरतपुर एवं बीकानेर के बाद 16 अगस्त से उदयपुर संभाग में प्रारम्भ हो रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्री कभी सचिवालय से बाहर ही नहीं निकलते थे। किरण नें कहा कि यह अभियान जनता के अभाव अभियोगों को दूर करने, संरचना निर्माण एवं विकास का एक विराट उपक्रम है। सभी कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि इसकी सफलता के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करें। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सीधे जन संवाद से राज्य सरकार की कार्यशैली मे गुणात्मक सुधार ला रही है। इससे राजस्थान का चित्र बदल जाएगा। पूर्व मे किरण नें प्रदेशाध्यक्ष अशोक परमानी, महामंत्री कूलदीप धनखड़ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया का स्वागत किया।

error: Content is protected !!