उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर

bjp-congressराजस्थान विधानसभा की चार सीटों के लिए 13 सितंबर को होने वाले उप चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा तथा कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर नजर आ रही है। राज्य में नसीराबाद, कोटा दक्षिण, सूरजगढ़ तथा वैर विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे इन उपचुनाव में कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है लेकिन मुख्य मुकाबला प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होने के आसार है। उपचुनाव में भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित कई मंत्री और सांसद तथा पदाधिकारी चुनावी प्रतिष्ठा रखने के लिए जी जान से लगे हुए है। कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रामेश्वर डूडी तथा अन्य नेता गत चुनाव में खोई प्रतिष्ठा कायम करने का प्रयास कर रहे है। उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस जहां भाजपा के पिछले नौ महीने के काम को विफल करार दे रही हैं वहीं वसुंधरा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर चुनाव जीतने का दावा कर रही है। चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी एवं उनके समर्थक जनसंपर्क में जुटे है।

error: Content is protected !!