एशिया के एकमात्र गधर्भ मेले का आगाज

300 गधे, 500 घोड़े और 50 खच्चर हो रहे हैं शामिल 
gadharbh mela 1 oct. pics.जयपुर। अखिल भारतीय गदर्भ मेला विकास समिति और खलखाणी माता मानव सेवा संस्थान की ओर से गोनेर रोड स्थित भावगढ़ बंध्या गांव में आयोजित किए जाने वाले खलखाणी माता के तीन दिवसीय गधे मेले का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। समिति प्रवक्ता अमित बैजनाथ गर्ग ने बताया कि एशिया के एकमात्र गदर्भ मेले के नाम से चर्चित इस मेले का उद्घाटन समिति संरक्षक ठा. उम्मेद सिंह राजावत और मेले में सर्वाधिक पशु लाने वाले पशुपालक भंवर कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष भगवत सिंह राजावत, उपाध्यक्ष चंदालाल मीणा, महेश यादव, राजेंद्र जैन भी मौजूद थे। जयपुर नगर निगम के सहयोग से आयोजित हो रहे मेले में इस बार 300 गधे, 500 घोड़े और 50 खच्चर शामिल हो रहे हैं। मेले में लगाए जा रहे हाट बाजार में स्टॉल्स पर गधों और घोड़ों से संबंधित विभिन्न उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं, वहीं महिलाओं और बच्चों के रोजमर्रा में काम आने वाले तथा सजावटी उत्पाद भी प्रदर्शित हो रहे हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आज
मेले के तहत गुरुवार को पर्यटन विभाग की ओर से शाम पांच बजे से सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जो कि रात सात बजे तक चलेंगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :
अमित बैजनाथ गर्ग, प्रवक्ता
अखिल भारतीय गदर्भ मेला विकास समिति
मो.: 9680871446, 7877070861
ई-मेल: [email protected]
[email protected]

error: Content is protected !!