फोरलेन निर्माण में भेदभाव पर सांसद राठौड़ ने ली मीटिंग

गोमती-उदयपुर फोरलेन निर्माण में जनता के हितों का ध्यान रखें- सांसद राठौड़
hari om singh rathour 1राजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने जिला कलक्टर और नेशनल हाइवे के अधिकारीयों से बातचीत करते हुए गोमती उदयपुर फोरलेन निर्माण में लेंड एक्विजेशन पर अलग अलग मापदंड अपनाने पर चिंता जाहिर करते हुए सुधार करने पर चर्चा की । भाजपा मीडिया सेल राजसमन्द लोकसभा प्रभारी मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की दोपहर 4 बजे जिला कलक्ट्री में आयोजित बैठक में राठौड़ ने राजनगर फ्लाई ओवर को आगे बढाने एंव सनवाड चोराहे पर अंडर पास और ब्रिज को खुला रखने,केलवा ब्रिज अंडर पास, मान्डावाडा टोल प्लाजा, गौमती चौराहा अंडर पास, मोरचना में अंडर पास, राजसमन्द में 200 फिट की जगह 150 फिट जमीन एक्वायर करने, कालेज के पास क्रोसिंग एंव सर्विस लाइन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। नेशनल हाइवे के अधिकारियों ने मोका मुआयना करके समस्या के सकारात्मक समाधान की बात कही ।

error: Content is protected !!