बाहरी आवरण के साथ मन की सुन्दरता आवश्यक- सांसद राठौड़

दीपावली पर नगर की सफाई एंव लक्ष्मी पूजन कर पेश की मिसाल
IMG-20141024-WA0004राजसमन्द। सांसद एंव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने स्वच्छ भारत निर्मल भारत अभियान का आगाज़ करते हुए कहा की जहाँ गंदगी होती हे वहां लक्ष्मी निवास नही करती । व्यक्ति का मन हो या रहने का स्थान हर जगह स्वच्छता और निर्मलता जरूरी हे। इसलिए जिस स्थान पर हम रहते हें उसके साथ साथ मन को भी स्वच्छ रखे। सांसद राठौड़ ने कहा की बाहरी आवरण सुंदर ही हो यह महत्वपूर्ण नही हे, महत्वपूर्ण हे मन की सुन्दरता । जिसका मन साफ़ व निर्मल हे उसका नैतिक पतन कभी नही होगा। मीडिया सेल जिलासंयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की सांसद राठौड़ ने गुरुवार दीपावली को प्रातः 9 बजे भाजपा नगर एंव ग्रामीण मंडल द्वारा 100फिट रोड बजरंग चौराहा राजनगर से स्वच्छ भारत निर्मल भारत अभियान की शुरुआत की।सफाई अभियान 11:15 बजे तक जिला परिषद तक चला। इस दौरान रोड के दोनों तरफ बिखरी गंदगी, प्लास्टिक की थेलियों को ट्रेक्टर ट्राली और सफाई रिक्शा में भरकर एक जगह एकत्र किया व जलाया गया। इसके बाद 12:15 बजे पुराना बस स्टेंड कांकरोली पर सार्वजनिक रूप से महालक्ष्मी पूजन कर राष्ट्र के विकास और सुख समृधि की कामना की गई।

ग्रामीण एंव नगर मंडल द्वारा आयोजित महालक्ष्मी पूजन पर संबोधित करते सांसद हरिओम सिंह राठौड़
ग्रामीण एंव नगर मंडल द्वारा आयोजित महालक्ष्मी पूजन पर संबोधित करते सांसद हरिओम सिंह राठौड़

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक,जिला महामंत्री महेश पालीवाल, श्रीकिशन पालीवाल, जिला मंत्री लता मादरेचा,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, नगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री चन्द्र शेखर पालीवाल, राजसमन्द प्रधान देऊ बाई खटीक, उपप्रधान सुरेश जोशी, ग्रामीण मंडल महामंत्री गणेश पालीवाल, कालू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष देवीलाल प्रजापत, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक रांका, पार्षद रमेश खिंची, शिशुपाल चौधरी, महिला पार्षद लादी देवी डिडवानिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, बबलू राणावत, पूर्व पार्षद बद्रीलाल भोई, कैलाश निष्कलंक, खमाणी देवी, भेरू नन्दवाना, विनोद जोशी, अजय पालीवाल, लक्ष्मीनारायण पालीवाल, गिरिजाशंकर पालीवाल, सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!