सुशासन और विकास दृष्टि से मिला जनता का विश्वास

kiranउदयपुर। राजस्थान की जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व जन विश्वास मिला है। यह भाजपा की सुशासन एवं विकास की विचारधारा को जनता का समर्थन है। किरण नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विकास की व्यापक सोच एवं जन सामान्य के समुन्नत जीवन के लिए अथक प्रयास कर रहे है। स्थानीय चुनावों मे भाजपा की विजय कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में एक बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस सीटों एवं वोटों, दोनो की गणित मे पिछड़ी है। किरण नें कहा कि कांग्रेस सत्ता के अंहकार में समाज में वैमनस्यता की राजनीति करती है और भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन देती है। जनता अब इसका सच समझ रही है। भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगी। स्वच्छता, सुन्दरता एवं नगरीय संरचना का विकास हमारी प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!