दिशा संस्थान में विशेष योग्यजन सप्ताह ‘संवेदना’ के दूसरे दिन वितरित हुए 1500 से अधिक बैज

जयपुर। विशेष बच्चों के लिए कार्यरत गैर सरकारी संगठन ‘दिशा’ की ओर से आयोजित किए जा रहे विशेष योग्यजन सप्ताह ‘संवेदना’ के दूसरे दिन मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल एवं भवानी सिंह रोड स्थित महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल में सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया। इस दौरान दिशा की फाउंडर पी.एन. काबुरी, निदेशक कविता अपूर्वा वर्मा, सह-निदेशक अर्पिता यादव, कवि-गीतकार अमित बैजनाथ गर्ग, भारती चूंडावत आदि मौजूद थे। दिशा की कैनवास लगी बस पर करीब 1500 से अधिक बच्चों ने सिग्नेचर किए। सभी बच्चों एवं आगंतुकों को दिशा की ओर से बैज भी बितरित किए गए। इन सभी ने बस पर स्लोगन और सिग्नेचर कर विशेष योग्यजनों के अधिकारों के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। बस के साथ दिशा के 10 सदस्यों की टीम भी है, जो बच्चों एवं आम नागरिकों को विशेष योग्यजनों की जरूरतों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। गौरतलब है कि तीन दिसंबर को विशेष योग्यजन दिवस के उपलक्ष में इस आठ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आज होंगे ये कार्यक्रम
सप्ताह के तहत बुधवार को अजमेर रोड स्थित आईबीआईएस होटल में सुबह 10:30 बजे पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिशा के 10 चाइल्ड आर्टिस्ट चित्रों के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार करेंगे। इस दौरान शहर के विभिन्न वरिष्ठ एवं युवा चित्रकार भी इन बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल में सिग्नेचर कैंपेन चलाया जाएगा।
कविता अपूर्वा वर्मा
निदेशक, दिशा
मो.: 8233788887
फोन: 0141-2393319