-जगदीश सैन पनावड़ा- बाड़मेर / राज्य सरकार लोगो को आस्वासन दे रही हैं की गांव गांव ढाणी ढाणी को सड़को के जरिए शहरो से जोड़ा जायेगा और गाँवो ढाणीयो में विकास करवाया जायेगा । मगर बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायत बालेरा के हाल बड़े बेहाल हैं । बालेरा के ग्रामीणों ने बताया की बाड़मेर से पिण्डियों का तला होते हुए बालेरा गांव तक पक्की सड़क मंजूर हो चुकी हैं। पर बाड़मेर से पिण्डियों का तला तक ही सड़क का डामरीकरण का काम पूरा किया गया हैं। जबकि पिण्डियों का तला से मात्र 8 से 9 किलीमीटर पड़ता हैं बालेरा गांव जहाँ सड़क का डामरीकरण अधूरा रखा हैं पिण्डियों का तला से बालेरा तक सड़क पर कंक्रीट मुडिया रेत बिछाकर सड़क का रूप दिया गया हैं और पक्की सड़क बनाने की अधूरी राखी हैं जिससे ग्राम वासियो को इस कच्ची सड़क से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा हैं।
सड़क पर जगह जगह खड्डे नजर आ रहे हैं इस बारे में सम्बंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया पर विभाग की और से कोई काम नही होता दिख रहा हैं। इस सड़क पर जैठानियो की ढाणी के पास नाडी का बहाव होने से यहाँ सीमेंट का बड़ा डीप बनाने के लिए भी संबधित विभाग को कई बार लिखित में दिया गया परंतु अभी तक कोई कार्य नही होता दिख रहा हैं।
” सरकार को इस सड़क का डामरीकरण जल्द करवाकर हम ग्रामीणों की जनसमस्या को दूर किया जाना चाहिए ”
-ग्रामीण प्रेम सिंह राजपुरोहित जेठानियों की ढाणी (बालेरा)
” हमारे यहाँ जेठानियो की ढाणी में एक सामूहिक भवन की जरूरत के साथ पीने के पानी की समस्या से जल्दी निजात मिलनी चाहिए ”
-धन सिंह राजपुरोहित जेठानियों की ढाणी(बालेरा)