पटेल नाम से नही कार्यों से लौह पुरुष कहलाये- सांसद राठौड़

hari om singh rathour 1राजसमन्द/ नई दिल्ली। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की चौसठवीं पूण्य तिथि पर श्रद्धाञ्जली अर्पित करते हुए कहा की वे नाम से नही अपने कार्यों से लौह पुरुष कहलाए। सरदार पटेल के बिना भारतीय इतिहास अधूरा हे। ये उनके कुशल नेतृत्व और मजबूत इच्छा शक्ति का ही कमाल था जो छः सौ देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर सके। राठौड़ ने कहा की तत्कालीन प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की जगह अगर सरदार पटेल प्रधान मंत्री होते तो दुनिया के मानचित्र पर भारत का नक्शा ही अलग होता। पटेल के बिना वृहत भारत की कल्पना ही बेमानी हे।
दूसरी और भाजपा के जिला कार्यालय में पटेल की पूण्य तिथि पर संघोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की दोपहर दो बजे पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पटेल की जीवनी और कार्यो पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस दौरान जिला महामन्त्री महेश पालीवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, नगर मण्डल अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, मदनलाल शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

error: Content is protected !!