फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थो की उपयोगिता के बारे में संगोष्ठी आयोजित

DSC_0392DSC_0407पाली / कुपोषण एवं माइक्रो न्यूट्रिमेन्ट की कमी दूर करने में फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थो की उपयोगिता के बारे में आज पाली में सुमेरपुर रोड स्थित होटल में जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई।
स्वास्थ्य प्रबन्धन शोध संस्थान जयपुर एवं ग्लोबल एलायन्स फोर इन्प्रुवड न्यूट्रीशन, जिनेवा द्वारा इना प्रोटीन्स प्राईवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, नगर परिषद के सभापति महेन्द्र बोहरा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित खाद्य पदार्थो के निर्माण उद्योग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख ने आजादी के 66 वर्ष बाद भी अधिकांश आबादी को कुपोषित होने के लिए राजनेताओं को जम्मेदार ठहराया इस धिक्कारपूर्ण स्थिति का सामना करने के लिए शुद्ध राजनेताओं की जरूरत बताई पारख ने ईमानदार व देशभक्ति के प्रतीक प्रधानमंत्राी मोदी के नेतृत्व में देश को भुखमरी से निपटने मे सक्षम बताया।
नगर परिषद के सभापति महेन्द्र बोहरा ने गुणवक्तापूर्ण भोजन के साथ सफाई व गन्दगी को दूर करने में नागरिकों के दायित्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिगडे तंत्रा की वजह से पाली कचरे का ढेर बना हुआ है।
फूड फोर्टफिकेशन परियोजना के निदेशक राहुल शर्मा ने खाद्य पदार्थो के फोर्टफिकेशन की उपयोगिता के बारे में बतात हुए कहा कि गत तीन वर्षाे से राज्य में चल रही परियोजना के दौरान सरकारी व नीजि क्षेत्रा में आटा, दुध व तेल में विटामिनों की सुक्ष्म मात्रा मिलाकर फोर्टिफाईड करके वितरित किये जाने के सकारात्मक परिणाम आ रहे है। सूक्ष्म पोषक तत्व मिलाने से खाद्य पदार्थो के रंग, सुगन्ध, स्वाद व आकार में कोई फरक नहीं पडता है। शर्मा ने बताया कि लोगों की जानकारी बढने से फोर्टिफाईड खाद्य आहार को स्वास्थ्य का आधार मानते हुए मांग बढ रही है। शर्मा ने कहा कि राज्य में कुपोषण एवं माईक्रोन्यूट्रीयन की कमी दूर करने में फोर्टिफाईड आहार की महती भूमिका है।
ईना प्रोटीन्स प्राईवेट लिमिटेड (नृसिंह सुपर चक्की फ्रेश आटा) के निदेशक गजानन्द गोयल ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया। संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने फोर्टिफाईड खाद्य आहार के बारे में अपने संकाओं के समाधान के लिए प्रश्नो-उत्तर किया। कार्याशाला का संचालन करते हुए मीडिया सलाहाकार ने कल्याण सिंह कोठारी ने जन जागरूकता में मीडिया की भूमिका को रेखांकित किया।
कल्याण सिंह कोठारी
मीडिया सलाहाकार
मो. 9414047744

error: Content is protected !!