सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में सी.बी.ए. का दबदबा

IMAG0206IMAG0284राजसमन्द। शिक्षा के अग्रणी संस्था दी क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के बौद्धिक, सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के उद्देश्य से जिला स्तरीय विद्यार्थी सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में आशुभाषण एवं एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
संस्था की प्रशासिका शीतल गुर्जर ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) श्रीमती कमला शर्मा, विशिष्ट अतिथि शिक्षा विद् कोशलेन्द्र गिरि गोस्वामी, नगेन्द्र मेहता उपस्थित रहे तथा माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 37 विद्यार्थियों ने आशुभाषण, चित्रकला, निबन्ध, एकल गीत तथा क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हार-जीत प्रतियोगिता का हिस्सा है तथा हमें सकारात्मक रूप से हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए, सफलता हमारे साथ रहेगी। संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी आगन्तुक मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वर्तमान शिक्षण पद्धति में बच्चों में सृजनात्मकता भरना अत्यन्त आवश्यक हैं। विश्व परिदृश्य पर भारतीय प्रतिभाओं को स्थापित करने के लिए हमें हमारे छात्र-छात्राओं कों विश्व स्तरीय संसाधनों से युक्त वातावरण उपलब्ध कराना होगा तथा किताबों के साथ-साथ वास्तविक रचनात्मकता को निखारना होगा।
प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नानुसार रहा:-
आशुभाषण प्रतियोगिता:- प्रथम साक्षी लखोटिया, द्वितीय प्रभुलाल दर्जी, तृतीय खुशी भाण्ड
एकल गीत प्रतियोगिता:- प्रथम मनस्वी व्यास, द्वितीय अनिता परिहार, तृतीय राखी शर्मा
चित्रकला प्रतियोगिता:- प्रथम चिराग शर्मा, द्वितीय प्रेक्षा जैन, तृतीय विनोद लोहार
निबन्ध प्रतियोगिता:- प्रथम प्राची चेचाणी, द्वितीय विकास बंजारा, तृतीय रेणु कंवर
क्विज प्रतियोगिता:- प्रथम संदीप पहाडिया, द्वितीय दर्शना पुरोहित, तृतीय
-Shivhari Sharma

error: Content is protected !!