जगदीश सैन पनावड़ा / सैन समाज के कुल गुरु सैनजी महाराज की जयंती 16 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। सैन समाज के आराध्य देव और संत शिरोमणि श्री सैनजी महाराज की 715 वां जयंती समारोह भारत भर में 16 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यक्रमो के साथ साथ समाज उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। हर साल मनाया जाने वाला संत शिरोमणि सैन जी महाराज का यह पर्व सामाजिक एकता के नए झंडे गाड़ता हुआ सफलता की और अग्रसर होता जा रहा हैं। इस बार भी भगवान सैनजी महाराज के मन्दिरों और छात्रावासों पर समारोह के आयोजन की तैयारिया पूर्ण हो चुकी हैं। अब ऐसा लग रहा हैं की समाज में जागरूकता आ चुकी हैं। समाज के युवा बढ़ चढ़कर सामाजिक कार्यक्रमो की शौभा बढ़ा रहे हैं। हर एक समाज के एक अपने गुरु होते हैं और जब बात गुरु के जन्म दिवस की हो तो समाज में एक अलग ही ख़ुशी दिखाई देती हैं। अब सैन समाज में भी जागृति आती दिखाई दे रही हैं हर जिला मुख्यालय तहसिल मुख्यालय गांव तक सामाजिक कार्यक्रमो की खबरे समाज के युवा देते दिखाई पड़ रहे हैं। हर बार की भांति इस बार गुरु जी का जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। जयन्ती समारोह की सभी महत्वपुर्ण तैयारिया पूरी हो चुकी हैं हर शहर कस्बे में सैन समाज के मन्दिरों छात्रावासों को रौशनी से सजाया जायेगा। सैन जयंती समारोह की सभी जगहों पर 15 अप्रैल की शाम सैनजी महाराज के नाम एक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद 16 अप्रैल को सुबह महाआरती होगी। सुबह नौ बजे गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मंगल कलश लिए महिलाएं घुड़सवार, रथ पर सैन जी की सवारी निकलेगी। विभिन्न प्रकार की झांकिया लोगो के आकर्षण का केंद्र रहेगी। भारत भर के सैन समाज संघठनो ने सभी आवशयक तैयारिया काके रखी हैं इस आयोजन को सफल बनाकर समाज को एकता का सन्देश दिया जाए इस दौरान कई जगहों पर प्रतिभाओं को पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा।