जैसलमेर / स्वर्णनगरी के पहले फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास शनिवार को किया गया। विधायक छोटूसिंह भाटी, कलेक्टर एनएल मीना, सभापति कविता कैलाश खत्री, उप सभापति अशोक जीनगर, सहित परिषद के पार्षद एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। शुभ मुर्हुत में विधि विधान से पूजन कर ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया। विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सभापति कविता कैलाश खत्री ने बताया कि करीब 70 लाख की लागत से बनने वाले ओवर ब्रिज से बालिकाओं के साथ ही आमजन का भी सड़क पर सफर सुरक्षित होगा। समारोह को उपसभापति और कलेक्टर ने भी संबोधित किया।
गर्ल्स स्कूल के सामने बनने वाला ओवर ब्रिज स्वर्णनगरी का पहला ओवर ब्रिज है। गर्ल्स स्कूल के पास से होकर यह ब्रिज मदरसा रोड तक जाएगा। गर्ल्स स्कूल बैंक होने के कारण यहां पर पैदल आवाजाही लगी रहती है। वहीं स्कूल की छुट्टी होने के समय तो भीड़ बढ़ जाती है। जिससे हर समय हादसे की आशंका रहती है। यह फुट ओवर ब्रिज बनने से बालिकाएं आमजन सुरक्षित रोड क्रॉस कर पाएंगे।
chandan singh bhati