मेरी मर्जी ने अब तक पांच सौ से अधिक परिण्डे लगाये

सार्वजनिक निर्माण विभाग और डाक बंगलो में लगाये परिण्डे 

badmer newsबाड़मेर / जीव दया अभियान   के तहत मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर ,टेक्सी स्टेण्ड ,विवेकानंद सर्किल और डाक बंगलो में सोसियल  मर्जी और मनरेगा की टीम ने परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर टीम सदस्य बाबू भाई शेख ,ललित छाजेड़ ,रमेश सिंह इन्दा और मगाराम माली ने कार्यक्रम प्रभारी चन्दन सिंह भाटी के नेतृत्व में परिंदे लगाये ,उन्होंने परिंडों में चुग्गा एवं पानी भी डाला।  चन्दन सिंह भाटी ने कहा की  मूक पक्षियों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। उन्होंने अभियान को बढ़ाने की भी बात कही।  सेवा के इस प्रकल्प से लोगों में जागरुकता आएगी। वहीं परिंडों से गर्मी के मौसम में मूक पक्षियों को राहत मिलेगी।  यह पहला मौका हे जब सोसियल वात्सप्प ग्रुप मेरी मर्जी के सदस्य परिण्डे लगा कर पक्षियों को राहत दे।  अब तक  ग्रुप द्वारा पांच सौ से अधिक  परिण्डे लगाये जा चुके हैं।
chandan singh bhati 

error: Content is protected !!