विकास का चिंतन आवश्यक- सांसद राठौड़

IMG_20150716_160934193राजसमन्द। राजसमन्द सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की समस्याओं के निराकरण के साथ साथ अपने क्षेत्र का विकास कैसे हो इसका चिंतन करे। नई नई योजनाएँ बनेगी तो ही विकास संभव हे। सांसद कक्ष में कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करते हुए राठौड़ ने कहा की सरकार ने ग्रामीण और नगर विकास के लिए ऐसी अनेक योजनाऐं बनाई हैं जिनको जनता के बीच ले जाकर जानकारी देना आवश्यक हे। भाजपा संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की दोपहर 3 बजे से सायं तक कलेक्ट्री स्थित सांसद कक्ष में सांसद राठौड़ ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। जिसमे राजनगर सीनियर सेकण्डरी स्कूल में अध्यापक नियुक्ति, फोरलेन निर्माण के सम्बन्ध में, रेलमगरा क्षेत्र के कास्तकारों की ट्रांसफार्मर की समस्या के सम्बन्ध में भी चर्चा की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नन्दवाना, पार्षद हिम्मत मेहता, रमेश खींची, सत्यदेव सिंह चारण, प्रकाश खेरोदिया, बोथलाल जाट, गिरिजाशंकर पालीवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, कमलेश सेठ, मोहन चंदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!